फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Why IPL has just One Match Today despite being Sunday? Why KKR vs LSG match rescheduled? Explained

IPL 2025: रविवार के बावजूद आज सिर्फ एक मैच, पुराने कार्यक्रम के मुताबिक क्यों नहीं हो रहा KKR vs LSG मुकाबला?

Sun, 06 Apr 2025 11:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

कोलकाता के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि बीसीसीआई ने आयोजन स्थल में बदलाव नहीं किया है, बल्कि सिर्फ तारीख बदली गई है। अब रविवार छह अप्रैल की जगह आठ अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
IPL 2025: Why IPL has just One Match Today despite being Sunday? Why KKR vs LSG match rescheduled? Explained
केकेआर बनाम लखनऊ - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रविवार को सिर्फ एक मैच खेला जाएगा। काफी समय बाद ऐसा हो रहा है जब रविवार के बावजूद एक मैच हो रहा है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। जब आईपीएल का शेड्यूल जारी हुआ था, तब रविवार छह अप्रैल को भी दो मुकाबले थे, लेकिन बीसीसीआई ने हाल ही में इसमें बदलाव किया था। आज का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच ईडन गार्डेंस में खेला जाना था, लेकिन इसे बदलकर अब इस मैच को आठ अप्रैल को कर दिया गया है। काफी समय बाद ऐसा होगा कि सप्ताह के बीच में कोई डबल हेडर खेला जाएगा। 
विज्ञापन

रीशेड्यूल हुआ केकेआर-एलएसजी मैच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 28 मार्च को एक विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें उन्होंने छह अप्रैल को होने वाले केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबले को रिशेड्यूल करने का फैसला किया था। इस मुकाबले का कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में राम नवमी को देखते हुए बदला गया है। बीसीसीआई ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) से कोलकाता पुलिस ने त्योहार का हवाला देते हुए छह अप्रैल को सुरक्षा मुहैया कराने में असहजता जताई थी। बीसीसीआई ने कहा कि कोलकाता प्रशासन ने केकेआर और लखनऊ के बीच छह अप्रैल को होने वाले मैच को आठ अप्रैल को कराने का आवेदन किया था और उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। कोलकाता के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि बीसीसीआई ने आयोजन स्थल में बदलाव नहीं किया है, बल्कि सिर्फ तारीख बदली गई है। पहले इसे गुवाहाटी में कराने की भी बात चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अप्रैल को खेले जाएंगे दो मैच
इसी वजह से रविवार छह अप्रैल को अब एक ही मैच है और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मंगलवार आठ अप्रैल को दो मुकाबले होंगे जिसमें पहला मैच केकेआर और लखनऊ के बीच कोलकाता में दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। इसके बाद शाम को तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाम साढ़े सात बजे से पंजाब का सामना सीएसके से होगा। शेष कार्यक्रम पहले जैसा ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed