{"_id":"682c3c1f6c1ee02d910baa51","slug":"ipl-2025-three-foreign-superstars-will-join-mumbai-indians-bairstow-gleeson-and-aslanka-have-been-included-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे तीन विदेशी सुपरस्टार्स, बेयरस्टो-ग्लीसन और असलंका को टीम ने किया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे तीन विदेशी सुपरस्टार्स, बेयरस्टो-ग्लीसन और असलंका को टीम ने किया शामिल
Tue, 20 May 2025 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 20 May 2025 01:54 PM IST
सार
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 'जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होंगे।'
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : PTI
विस्तार
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 26 मई को टीम के अंतिम लीग मैच के बाद अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना होने वाले विदेशी खिलाड़ियों के एक समूह के विकल्प के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को अनुबंधित किया है। इंग्लैंड के विल जैक्स और दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश 26 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के अंतिम लीग मैच के बाद वापस लौट जाएंगे।
आईपीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 'जैक्स की जगह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे जो 5.25 करोड़ रुपये में टीम में शामिल होंगे।' विज्ञप्ति में कहा गया, 'इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर रेयान रिकेल्टन जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका 75 लाख रुपये में कॉर्बिन बॉश की जगह लेंगे।'
मुंबई इंडियंस की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष चार में है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उसे बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराना होगा। तीनों वैकल्पिक खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से ही उपलब्ध होंगे, बशर्ते कि मुंबई इंडियंस नॉकआउट दौर के लिए क्वालीफाई कर ले।