फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Suyash Sharma thanks RCB for life changing hernia surgery said I used to take injection

IPL 2025: दो वर्षों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा था RCB का ये खिलाड़ी, इंजेक्शन लेकर खेलने को था मजबूर

Thu, 01 May 2025 06:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 01 May 2025 06:01 PM IST
सार

आरसीबी ने पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सुयश शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सत्र में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे। इस सीजन में सुयश ने अब तक कुल नौ मैचों में चार विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 7.97 इकोनॉमी से गेंदबाजी की है।

विज्ञापन
IPL 2025 Suyash Sharma thanks RCB for life changing hernia surgery said I used to take injection
सुयश शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उनका बेहतर इलाज कराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन ने उन्हें इलाज के लिए लंदन भेजा था। दरअसल, सुयश पिछले दो साल से हार्निया से जूझ रहे थे। इसका असर उनके खेल पर भी पड़ रहा था। लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ी की समस्या का पता चलते ही उनके इलाज कराने का फैसला किया और पूरा खर्च उठाया। 
विज्ञापन

हार्निया से जूझ रहे थे सुयश
आरसीबी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें सुयश शर्मा को अपनी समस्या के विषय में बताते देखा जा सकता है। धीमी गति के गेंदबाज ने कहा- 'मैं पिछले दो साल से हार्निया के दर्द से पीड़ित था। मुझे दर्द में खेलने की आदत थी। यह समस्या उस समय की थी जब मैं आरसीबी का हिस्सा नहीं था, लेकिन टीम ने मुझ पर बहुत भरोसा दिखाया। उन्होंने मेरी सर्जरी के लिए मुझे लंदन भेजा और सब कुछ मैनेज किया। अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और शुक्रगुजार हूं कि मैं इस आरसीबी फ्रैंचाइजी से जुड़ा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लेकर खेलते थे सुयश
इस दौरान सुयश ने जेम्स पाइपी को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा- आरसीबी ने मुझे सर्जरी के लिए लंदन भेजा। और वहां मेरे पास जेम्स पाइपी थे। उन्होंने और उनके परिवार ने मेरे साथ अपने परिवार की तरह व्यवहार किया। मुझे तीन हर्निया थे, मैं सच कह रहा हूं - मुझे पहला मैच खेलने की उम्मीद भी नहीं थी। मुझे बताया गया कि मुझे तीन या चार मैचों के बाद खेलना चाहिए क्योंकि मेरी सर्जरी काफी बड़ी थी। लेकिन जेम्स ने मेरी इतनी अच्छी देखभाल की, किसी और से बेहतर। मैं वास्तव में आभारी हूं कि मैं इस फ्रैंचाइजी में आया - मैं पूरी तरह से फिट हो गया। अन्यथा, मैं पिछले दो सालों से इस समस्या से जूझ रहा हूं। मुझे दर्द में खेलने की आदत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Hernia: क्या होती है हार्निया की समस्या, कैसे करें इसकी पहचान? नीरज चोपड़ा भी हैं इससे पीड़ित
 
विज्ञापन

नौ मैचों में चार विकेट ले चुके सुयश
आरसीबी ने पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सुयश शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सत्र में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे। इस सीजन में सुयश ने अब तक कुल नौ मैचों में चार विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 7.97 इकोनॉमी से गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed