फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: SRH coach Daniel Vettori disappointed after defeat against MI, said- Have to adapt difficult wicket

IPL 2025: मुंबई से मिली हार के बाद निराश हैं सनराइजर्स के कोच विटोरी, कहा- कठिन विकेटों के अनुकूल ढलना होगा

Fri, 18 Apr 2025 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

विटोरी ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि पिच पर किसी का नियंत्रण नहीं है तो यह तकदीर की भी बात है कि हमें ऐसे विकेट मिल रहे हैं जो हमें रास नहीं आ रहे।'

विज्ञापन
IPL 2025: SRH coach Daniel Vettori disappointed after defeat against MI, said- Have to adapt difficult wicket
विटोरी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। टीम सात में से दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। इस सीजन हैदराबाद की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में कोच डेनियल विटोरी ने सफाई दी है। उन्होंने अपने बल्लेबाजों से कठिन पिचों के अनुरूप शैली में बदलाव का आग्रह करते हुए कहा कि हर पिच बल्लेबाजों की मददगार नहीं हो सकती और उन्हें अपने खेल में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया। मुंबई के 163 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स पांच विकेट पर 162 रन ही बना सके। मुंबई के आफ स्पिनर विल जैक्स ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाए। विटोरी ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि पिच पर किसी का नियंत्रण नहीं है तो यह तकदीर की भी बात है कि हमें ऐसे विकेट मिल रहे हैं जो हमें रास नहीं आ रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हमें हालात के अनुकूल ढलना ही होगा। हमें पता है कि चेन्नई में या अहमदाबाद में ऐसे हालात होंगे। हम हर जगह यह सोचकर नहीं जा सकते कि अनुकूल पिचें मिलेंगी। अब हमें यह समझकर उसके अनुरूप खेलना होगा।' विटोरी ने कहा, 'मुंबई के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। यह कठिन पिच थी। मुंबई ने हालात को बखूबी समझा और उसका पूरा फायदा उठाया। उनके पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या जैसे शानदार गेंदबाज हैं। बीच के ओवरों में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।'
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी तो नहीं खेल सका, लेकिन टुकड़ों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल करने में सफल रहे। यह मुंबई की सात मैचों में तीसरी जीत है और वह छह अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दो विकेट लिए और बल्लेबाजी में 26 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed