फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RR vs LSG Avesh Khan won player of match award said I dont want to become Mitchell Starc know details

RR vs LSG: 'मुझे मिचेल स्टार्क नहीं बनना', आखिरी ओवर में राजस्थान के मुंह से जीत छीनने के बाद बोले आवेश खान

Sun, 20 Apr 2025 08:51 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Apr 2025 08:51 AM IST
सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार को आवेश खान की घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छीन ली। ऋषभ पंत की टीम ने रजवाड़ों को दो रन से मात देकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 RR vs LSG Avesh Khan won player of match award said I dont want to become Mitchell Starc know details
आवेश खान - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार को आवेश खान की घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छीन ली। ऋषभ पंत की टीम ने रजवाड़ों को दो रन से मात देकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। मुकाबले के बाद आवेश ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की और बताया कि वह सिर्फ टीम के विषय में सोचते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    
विज्ञापन
Trending Videos

आवेश की घातक गेंदबाजी से जीती लखनऊ
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शनिवार को आवेश खान की घातक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छीन ली। ऋषभ पंत की टीम ने रजवाड़ों को दो रन से मात देकर अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। मुकाबले के बाद आवेश ने अपनी गेंदबाजी पर बात की और बताया कि वह सिर्फ टीम के विषय में सोचते हैं।
विज्ञापन

आवेश खान ने जताई अपने प्रदर्शन पर खुशी
इस शानदार प्रदर्शन के लिए 28 वर्षीय गेंदबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि वह मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहते। वह सिर्फ अच्छे आवेश खान बनना चाहते हैं। तेज गेंदबाज ने कहा- मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं बस एक अच्छा आवेश खान बनना चाहता हूं। यॉर्कर मेरी ताकत है और मैं इसे निष्पादित करने की कोशिश करता हूं। अगर मैं स्पष्टता के साथ गेंदबाजी करता हूं, तो मैं इसे अच्छी तरह से निष्पादित करता हूं। मैं स्कोरकार्ड को देखते हुए गेंदबाजी नहीं करता। मैं पहली तीन गेंदों पर बाउंड्री नहीं देना चाहता था क्योंकि इससे बल्लेबाज दबाव में आ जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा- मैं टीम के बारे में सोचता हूं, मैं बस मैच जीतना चाहता था। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है, मैं बाकी मैचों में भी इसी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए, लेकिन जवाब में राजस्थान निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए आवेश ने तीन विकेट लिए जबकि शार्दुल और मार्करम को एक-एक सफलता मिली। मौजूदा सत्र में यह लखनऊ की पांचवीं जीत है। 

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed