फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 RCB vs PBKS Result: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table

RCB vs PBKS: बेंगलुरु की घर में हार का सिलसिला जारी, पंजाब ने पांच विकेट से हराया; मैच रिपोर्ट और अंक तालिका

Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
सार

पंजाब की टीम इस जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, आरसीबी की टीम की सात मैचों में यह तीसरी हार है और वह चार जीत के साथ आठ अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2025 RCB vs PBKS Result: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table
पंजाब बनाम आरसीबी - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से आरसीबी को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी और पंजाब के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था और मैच को 14-14 ओवर कराने का फैसला किया गया था। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। आरसीबी की टीम 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार को दो सफलता मिली। 
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंची पंजाब
पंजाब की टीम इस जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, आरसीबी की टीम की सात मैचों में यह तीसरी हार है और वह चार जीत के साथ आठ अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है।

आईपीएल 2025 की अंक तालिका
टीम मैच
 
जीते
 
हारे
 
अंक
 
नेट रन रेट
 
दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 10 0.744
पंजाब किंग्स 7 5 2 10 0.308
गुजरात टाइटन्स 6 4 2 8 1.081
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 4 3 8 0.446
लखनऊ सुपर जाएंट्स 7 4 3 8 0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 6 0.547
मुंबई इंडियंस 7 3 4 6 0.239
राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 4 -0.714
सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 4 -1.217
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 4 -1.276
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए। प्रभसिमरन सिंह 13 और प्रियांश आर्या 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा तो टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी गंवा दिया जो सात रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस के आउट होने के तुरंत बाद हेजलवुड ने जोश इंग्लिस को आउट किया जो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर नेहाव वढेरा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन शशांक सिंह के रूप में पंजाब ने पांचवां विकेट भी गंवा दिया। शशांक एक रन बनाकर आउट हुए। मैच रोमांचक स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मार्कस स्टोइनिस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। स्टोइनिस दो गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन

आरसीबी की पारी 
टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 96 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने बारिश से बाधित इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, लेकिन अंत में डेविड ने 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए जिससे आरसीबी 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन बनाने में सफल रहा। बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ और प्रत्येक पारी 14-14 ओवर कराने का फैसला हुआ। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसकी आधी टीम 33 रन पर पवेलियन लौट गई। आरसीबी का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। टिम डेविड के अलावा सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार ही दहाई अंक तक पहुंच सके। पाटीदार 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed