IPL 2025 Mega Auction: आरसीबी के पोस्ट पर छिड़ा विवाद, कन्नड़ और हिंदी भाषी प्रशंसक आमने-सामने, देखें रिएक्शंस
मेगा नीलामी के बाद आरसीबी ने नए स्क्वॉड की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। टीम की तरफ से हिंदी में किया गया यह पोस्ट अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल, कुछ प्रशंसकों का मानना है कि आरसीबी का अधिक फैन बेस कन्नड़ भाषी है इसलिए टीम को उनकी भाषा में ही ट्वीट करना चाहिए। वहीं, हिंदी भाषियों ने इस पोस्ट का समर्थन किया है।
विस्तार
मंगलवार को आरसीबी ने अपने नए हिंदी एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया, जिस पर अब विवाद छिड़ गया है। इस पोस्ट में लिखा है, "पेश है धुरंधरों से सजी आईपीएल 2025 की हमारी दमदार टीम।" एक कन्नड़ भाषी प्रशंसक ने लिखा, "हिंदी का बेंगलुरु से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप लोग वाकई दूसरे भाषाई प्रशंसकों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आप कन्नड़ और अंग्रेजी के जरिए ऐसा कर सकते हैं, हिंदी को बेंगलुरु से जोड़कर नहीं। आप लोगों को बाहरी लोगों के लिए अपने अस्तित्व के आधार को नहीं भूलना चाहिए।" एक अन्य ने कहा कि "इसकी कोई जरूरत नहीं है और पेज को डिलीट कर देना चाहिए।"
Hindi has got nothing to do with Bengaluru, if you guys really want to reach other linguistic fans, you can do that through Kannada & English, not by associating hindi with Bengaluru. You guys should not forget your base of existence for outsiders attention.#stopHindiImposition
— Dushyanth Mariyanna (@dushyanth2529) November 26, 2024
— Guroo (@GuruTrogon) November 26, 2024
— Gangayya (@GangayyaH) November 26, 2024
Why Hindi .
— Ramareddy.h (@RamuRoss98) November 26, 2024
Start Kannada page.
वहीं, हिंदी भाषी प्रशंसकों ने आरसीबी के इस पोस्ट का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "यह हुई ना बात।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारत की सबसे सुंदर और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में ट्वीट करना।"
Kannadigas don't shout in comments, 90% of the support of your team is for virat who knows hindi and not kannada,without him your team will be like Pbks& there is more support from hindi people than kannada for rcb, release virat &buy kannada players only if you don't like hindi
— Rohit (@rohit_957) November 26, 2024
यह हुई ना बात ♥️
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) November 26, 2024
Tweeting in India's most beautiful and Most spoken language.
— MAHIYANK™ (@Mahiyank_78) November 26, 2024
ये बात, बढ़िया पहल ❤️ दूरियां मिटाओ, एकता बड़ाओ 💯💪
— Vedant Agrawal (@Vedant_2_6) November 26, 2024
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (01 करोड़) शामिल हैं। टीम ने चौकाने वाला फैसला लेते हुए मोहम्मद सिराज को भी रिलीज कर दिया और नीलामी के दौरान आरटीएम का भी इस्तेमाल नहीं किया। जेद्दाह में हुई इस नीलामी में आरसीबी ने ओपनिंग के लिए विराट कोहली के साथी के तौर पर विस्फोटक फिल सॉल्ट को खरीदा। साथ ही जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार में दो अनुभवी तेज गेंदबाजों को हासिल करने के लिए बहुत पैसा खर्च किया। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही गेंदबाजी समस्या को हल मिल सकता है। उनके पास शीर्ष और मध्य क्रम में बल्लेबाजी मजबूत है और लंबे समय में पहली बार, उनका लाइन-अप सिर्फ कुछ स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिख रहा है।