फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 PBKS vs MI Shreyas Iyer fined for slow over rate against mumbai indians by bcci know complete details

IPL 2025: फाइनल से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर पर चला BCCI का चाबुक, मुंबई इंडियंस को लगी दोहरी मार; जानें वजह

Mon, 02 Jun 2025 01:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

फाइनल से पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का चाबुक चला है। बोर्ड ने उनपर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को भी दोहरी मार लगी है।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs MI Shreyas Iyer fined for slow over rate against mumbai indians by bcci know complete details
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। रविवार को दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी तय हो गई। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। इससे पहले पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का चाबुक चला है। बोर्ड ने उनपर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है। वहीं, मुंबई इंडियंस को भी दोहरी मार लगी है।
विज्ञापन

धीमी ओवर गति के कारण लगा पंजाब पर जुर्माना
दरअसल, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के बाद बीसीसीआई ने पंजाब के कप्तान श्रेयस पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना ठोका है। चूंकि यह उनकी टीम से दूसरी बार हुआ है इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, प्लेइंग 11 में इम्पैक्ट प्लेयर समेत शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या पर भी गिरी गाज
वहीं, मुंबई इंडियंस पर भी गाज गिरी है। बीसीसीआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है। मौजूदा सत्र में यह उनकी तीसरी गलती थी जिसकी वजह से पांड्या पर बोर्ड ने 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। इसके अलावा प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed