{"_id":"6809af5e4a2f0b86a702205c","slug":"ipl-2025-mi-captain-hardik-pandya-happy-after-consecutive-four-victories-said-team-going-in-right-direction-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: जीत का चौका लगाने के बाद खुश हैं मुंबई के कप्तान हार्दिक, कहा- खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: जीत का चौका लगाने के बाद खुश हैं मुंबई के कप्तान हार्दिक, कहा- खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है
Thu, 24 Apr 2025 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Apr 2025 08:56 AM IST
सार
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, 'जीतकर अच्छा लग रहा है। खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है। मुझे लगता है कि जब सभी खिलाड़ी फॉर्म में रहेंगे तो हमारा दबदबा होगा।'
विज्ञापन
हार्दिक और बोल्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में लगातार चार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुश हैं। बुधवार को मुंबई की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है । ट्रेंट बोल्ट के चार विकेट के दम पर सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा के लगातार दूसरे अर्धशतक के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
'सभी खिलाड़ी फॉर्म में होंगे तो दबदबा होगा'
हार्दिक ने मैच के बाद कहा, 'जीतकर अच्छा लग रहा है। खुशी है कि टीम सही दिशा में जा रही है। मुझे लगता है कि जब सभी खिलाड़ी फॉर्म में रहेंगे तो हमारा दबदबा होगा। दीपक और बोल्ट ने गेंदबाजी में काम किया, जबकि रोहित और सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी में। यह शानदार जीत रही।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'हम इस जीत से संतुष्ट हैं'
दीपक चाहर से लगातार चार ओवर फिंकवाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'कई बार कप्तानी में हालात के अनुरूप फैसले लेने होते हैं। कई चीजें पहले से निर्धारित नहीं हो सकती। जब वह पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी कर रहा था तो उसका चौथा ओवर रोकने का कोई कारण नहीं था।' विग्नेश पुथुर से गेंदबाजी कराने को लेकर हार्दिक ने कहा, 'उस समय हम चाहते थे कि वह रिस्क लें और हमें एक विकेट दिलाएं। एक युवा खिलाड़ी के लिए यह कठिन था। हम सभी विभागों में बेहतर हो सकते हैं। हमने बहुत ही क्लिनिकल और बहुत स्मार्ट होने के बारे में चर्चा की। हम इसे गेम दर गेम आगे बढ़ाएंगे। हम इस जीत से बहुत संतुष्ट हैं।'
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची मुंबई
रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया । मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है । सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली।
सूर्यकुमार और रोहित ने दिखाया दम
सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढा और उसके अनुसार खेला। उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया। मुंबई का अगला मैच 27 अप्रैल को लखनऊ से वानखेड़े में है। वहीं, हैदराबाद की टीम अब 25 अप्रैल को चेपॉक में चेन्नई से भिड़ेगी।