फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 LSG vs CSK: Rishabh Pant comeback in form scored 400+ runs against Chennai with a halfcentury

LSG vs CSK: लय हासिल करने में कामयाब हुए ऋषभ पंत, अर्धशतकीय पारी के साथ चेन्नई के खिलाफ पूरे किए 400 रन

Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Apr 2025 10:45 PM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कप्तान पंत का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 42 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 19वां पचासा पूरा किया। वह 49 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेलने में कामयाब हुए।

विज्ञापन
IPL 2025 LSG vs CSK: Rishabh Pant comeback in form scored 400+ runs against Chennai with a halfcentury
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत आखिरकार फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बतौर कप्तान अपने करियर का 50वां मैच खेलने उतरे पंत ने चेन्नई के खिलाफ 400 रन भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन

पंत ने जड़ा पचासा
चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कप्तान पंत का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 42 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 19वां पचासा पूरा किया। वह 49 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्हें मथीशा पथिराना ने धोनी के हाथों कैच आउट कराया। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 400 से ज्यादा रन भी बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई के खिलाफ पूरे किए 400 रन
पंत ने चेन्नई के खिलाफ अब तक कुल 12 पारियों में 438 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। यह आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ उनके द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 551 रन बनाए हैं। इस मुकाबले से पहले पंत का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने छह मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए थे। हालांकि, अब उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed