{"_id":"681c6bbc8d676ef9220e9a51","slug":"ipl-2025-kkr-varun-chakraborty-punished-by-bcci-for-doing-this-vs-csk-dewald-brevis-know-the-matter-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: चेन्नई के डेवाल्ड ब्रेविस के खिलाफ यह हरकत कर बुरे फंसे केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, बीसीसीआई ने दी सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: चेन्नई के डेवाल्ड ब्रेविस के खिलाफ यह हरकत कर बुरे फंसे केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, बीसीसीआई ने दी सजा
Thu, 08 May 2025 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 08 May 2025 02:02 PM IST
सार
मैच के दौरान ब्रेविस को आउट करने के बाद वरुण इतने चार्ज्ड अप थे कि उन्होंने ब्रेविस को मैदान छोड़ने का इशारा किया। बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के दोषी पाया।
विज्ञापन
वरुण और ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकार इस सीजन अपनी तीसरी जीत हासिल की। सीएसके ने एक वक्त 60 रन पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी बल्लेबाजी ने सीएसके की मैच में वापसी कराई और फिर शिवम दुबे और धोनी के कैमियो ने जीत दिलाई। ब्रेविस ने 25 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 52 रन बनाए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया, लेकिन एक हरकत करते हुए वरुण बुरे फंस गए। उन पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ब्रेविस को किया ये इशारा
दरअसल, मैच के दौरान ब्रेविस को आउट करने के बाद वरुण इतने चार्ज्ड अप थे कि उन्होंने ब्रेविस को मैदान छोड़ने का इशारा किया था। आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए वरुण पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। मैच में वरुण ने दो विकेट भी लिए।

केकेआर की संभावना लगभग खत्म
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई ने ईडन गार्डेन्स में केकेआर को दो विकेट से हराया। इससे कोलकाता की टीम के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। आईपीएल के बयान में घटना का ब्योरा दिए बिना कहा गया है, 'वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल एक का अपराध और मैच रेफरी का फैसला स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।' अनुच्छेद 2.5 किसी खिलाड़ी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो आउट होने पर बल्लेबाज की ओर निर्देशित होता है।

मैच में क्या हुआ?
कप्तान अजिंक्य रहाणे (48), आंद्रे रसेल (38) और मनीष पांडे (नाबाद 36) की पारियों से नाइट राइट राइडर्स ने छह विकेट पर 179 रन बनाए। जिसके जवाब में सुपरकिंग्स ने 60 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजू ब्रेविस के अर्धशतक और शिवम दुबे (45 रन, 40 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) के बीच छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की बदौलत 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाकर जीत दर्ज की। धोनी 18 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

सीएसके और केकेआर के अगले दो मैच
सुपरकिंग्स की टीम ने इस जीत के साथ लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा। वहीं, केकेआर के लिए अब प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो चला है। उनके लिए अगले दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। केकेआर का अगला मैच 10 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से है। वहीं, 17 मई को टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। वहीं, चेन्नई का अगला मैच 12 मई को राजस्थान रॉयल्स से है। इसके बाद 18 मई को टीम गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।