{"_id":"67d7f85ae86d5065e506303b","slug":"ipl-2025-delhi-capitals-appoint-faf-du-plessis-as-vice-captain-for-new-season-axar-patel-as-captain-2025-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: इस अफ्रीकी खिलाड़ी को मिली दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी जिम्मेदारी, सत्र के दौरान अक्षर की करेंगे मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: इस अफ्रीकी खिलाड़ी को मिली दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी जिम्मेदारी, सत्र के दौरान अक्षर की करेंगे मदद
Mon, 17 Mar 2025 03:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Mar 2025 03:54 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले टीम ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा।
विज्ञापन
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : F A F D U P L E S S I S-instagram (screengrab)
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले टीम ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा।
विज्ञापन
Pick up your phones, it’s your vice-captain calling 💙❤️ pic.twitter.com/W3AkYO4QKZ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 17, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की टीम ने इससे पहले शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। डु प्लेसिस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली की टीम शानदार है और खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। निश्चित तौर पर मैं खुश और तैयार हूं।’
यह 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु का कप्तान रहा। बंगलूरु की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बरकरार नहीं रखा था। दिल्ली की टीम ने डु प्लेसिस को नीलामी में दो करोड़ रुपए में खरीदा था।