फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 DC vs RCB Result: Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Points Table

DC vs RCB: घर से बाहर छठी जीत, शीर्ष पर पहुंची आरसीबी; विराट-पांड्या के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
सार

इस जीत के साथ आरसीबी 14 अंक और 0.521 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु ने 10 में से सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, नौ में से छह मैच जीतने और तीन हारने वाली दिल्ली 12 अंक और 0.482 नेट रन रेट के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2025 DC vs RCB Result: Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Key Highlights Analysis Points Table
विराट-क्रुणाल - फोटो : PTI

विस्तार

क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

शीर्ष पर पहुंची आरसीबी
इस जीत के साथ आरसीबी 14 अंक और 0.521 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु ने 10 में से सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, नौ में से छह मैच जीतने और तीन हारने वाली दिल्ली 12 अंक और 0.482 नेट रन रेट के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: गुजरात और मुंबई इंडियंस हैं। दोनों के खाते में 12-12 अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2025 की अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 7 3 0 14 +0.521
गुजरात टाइटंस 8 6 2 0 12 +1.104
मुंबई इंडियंस 10 6 4 0 12 +0.889
दिल्ली कैपिटल्स 9 6 3 0 12 +0.482
पंजाब किंग्स 9 5 3 1 11 +0.177
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 5 5 0 10 -0.325
कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 +0.212
सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 0 6 -1.103
राजस्थान रॉयल्स 9 2 7 0 4 -0.625
चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 0 4 -1.302
विज्ञापन

क्रुणाल-कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई थी। 26 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अक्षर पटेल ने जैकब बेथेल (12) और देवदत्त पडिक्कल (0) को अना शिकार बनाया। वहीं, करुण नायर ने कप्तान रजत पाटीदार को रनआउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई जो आरसीबी की किसी भी जोड़ी के द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है और चौथे विकेट के लिए इस सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। दोनों ने दिल्ली के गेंदबाजों पर शिकंजा कसते हुए आरसीबी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

नौ साल बाद क्रुणाल ने जड़ा पचासा, कोहली भी नहीं रहे पीछे
इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने 38 गेंदों में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2016 में पचासा जड़ा था। वह 47 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, किंग कोहली भी मौजूदा सत्र का छठा अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 45 गेंदों में इस आईपीएल में तीसरा पचासा जड़ा। वह चार चौके की मदद से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने में कामयाब हुए। टिम डेविड पांच गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की पारी
इस मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। हेजलवुड ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे नंबर पर आए करुण नायर को पवेलियन लौटा दिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। उनके अलावा केएल राहुल ने तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 188.88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 15, आशुतोष शर्मा ने दो और विप्रज निगम ने 12 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा खाता खोले बिना नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि हेजलवुड को दो विकेट मिले। इसके अलावा यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed