{"_id":"6808cc93eac06c4ca5067332","slug":"ipl-2025-csk-ceo-kasi-viswanathan-said-we-never-press-the-panic-button-its-just-a-game-know-details-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'परेशानी की बात..', CSK के लचर प्रदर्शन पर आया CEO काशी विश्वनाथन का बयान, कप्तान धोनी पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'परेशानी की बात..', CSK के लचर प्रदर्शन पर आया CEO काशी विश्वनाथन का बयान, कप्तान धोनी पर भी की बात
Wed, 23 Apr 2025 04:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Apr 2025 04:48 PM IST
सार
आईपीएल के 18वें सत्र में चेन्नई ने सिर्फ दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। धोनी के नेतृत्व में टीम ने लखनऊ को हराया था। इससे पहले सीएसके ने मुंबई को सत्र के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से मात दी थी। अब चेन्नई जीत के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 18वां सत्र अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आठ में से छह मैचों में शिकस्त के साथ टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए थे। चेन्नई के मौजूदा प्रदर्शन पर अब टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव से घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम के प्रदर्शन पर आया काशी विश्वनाथन का बयान
आईपीएल के 18वें सत्र में चेन्नई ने सिर्फ दो मैचों में जीत का स्वाद चखा है। धोनी के नेतृत्व में टीम ने लखनऊ को हराया था। इससे पहले सीएसके ने मुंबई को सत्र के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से मात दी थी। अब चेन्नई जीत के लिए तरस रही है। टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर बात करते हुए विश्वनाथन ने कहा- हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं और हम अगले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमने अपनी फ्रेंचाइजी में कभी भी पैनिक बटन नहीं दबाया है, ऐसा नहीं है, यह सिर्फ एक खेल है।

धोनी पर क्या बोले सीएसके के सीईओ?
इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ को धोनी का बचाव करते देखा गया। उन्होंने कहा कि माही वही करेंगे जो टीम के हित में होगा। उन्होंने कहा- देखिए यह किसी एक का सवाल नहीं है। यह सवाल है कि टीम को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए न कि सिर्फ एक व्यक्ति को। हम टीम प्रबंधन से बात नहीं करते। धोनी वही करेंगे जो टीम के लिए सही होगा। प्रशासक के तौर पर हम टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और हम अपनी टीम की बिल्कुल भी आलोचना नहीं करते।
इससे पहले चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि धोनी के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। वह रातों रात टीम का भविष्य नहीं बदल सकते।