अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं
मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा
बुमराह अब तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 169 विकेट ले चुके हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल गेंदबाज बनने से दो विकेट दूर हैं
लसिथ मलिंगा के नाम मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 170 विकेट लिए हैं
तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं जिन्होंने मुंबई के लिए 127 विकेट चटके हैं, जबकि मिचेल मैकलेनेघन 71 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं
बुमराह ने हाल ही में चोट से वापसी की है और उनके आने मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हो गया है
आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले आठवें बल्लेबाज बने केएल राहुल