IPL Closing Ceremony: भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा समापन समारोह, मशहूर गायक शंकर महादेवन बांधेंगे समां
हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहेंगे। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा, जिन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान का पाकिस्तान से बदला लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर बार की तरह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के खिताबी मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन करेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहेंगे। इस बार का समापन समारोह भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा, जिन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान का पाकिस्तान से बदला लिया था। यही वजह है कि बीसीसीआई ने तीनों सेना के प्रमुखों को न्योता भेजा है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे या नहीं। समापन समारोह में मशहूर गायक शंकर महादेवन अपनी आवाज से समां बांधेंगे।
A Grand #Final. A Grander Salute. 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) June 2, 2025
As the final chapter of #TATAIPL 2025 unfolds, we take a moment to applaud our nation’s true heroes, the Indian Armed Forces. 🇮🇳💙
Get ready to witness an unforgettable evening where patriotism takes centre stage and music moves the soul,… pic.twitter.com/QucxvMXhAW
बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, हमने भारतीय सेना के तीनों सेना प्रमुख, शीर्ष रैंक के अधिकारी और जवानों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए आमंत्रित किया है।
भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा था और टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजफायर के बाद आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ जिसके तहत फाइनल मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया गया। सशस्त्र बलों के सम्मान में कुछ मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान भी बजाया गया था।