फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: After KKR, now RCB raised questions on home pitch M.Chinnaswamy Stadium, Dinesh Karthik says this

IPL 2025: KKR के बाद अब RCB ने घरेलू पिच पर उठाए सवाल, कार्तिक बोले- हमें हमारी मांग के अनुकूल विकेट नहीं मिला

Fri, 11 Apr 2025 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने घरेलू मैदान की ही पिच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग करने के बावजूद इस सत्र में उनकी टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में चुनौतीपूर्ण पिच मिली हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025: After KKR, now RCB raised questions on home pitch  M.Chinnaswamy Stadium, Dinesh Karthik says this
दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब तक पांच में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए थे, जो कि आरसीबी का घरेलू मैदान है। आरसीबी का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड कभी अच्छा नहीं रहा है और आंकड़े इसकी गवाही है। बेंगलुरु की टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 93 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ 43 जीते हैं, जबकि 45 में टीम को हार मिली है। एक मैच टाई रहा और चार का कोई नतीजा नहीं निकला। अब आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक ने घरेलू मैदान की ही पिच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच की मांग करने के बावजूद इस सत्र में उनकी टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में चुनौतीपूर्ण पिच मिली हैं। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी ईडन गार्डेन्स की पिच पर सवाल खड़े किए थे। 
विज्ञापन

चिन्नास्वामी पर दो मैचों में रन नहीं बना सकी आरसीबी की टीम

कार्तिक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट इस मामले में जल्द ही क्यूरेटर से बात करेगा। मौजूदा सत्र में आरसीबी के बल्लेबाज पिच धीमी होने के कारण अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने जिसके खिलाफ खेला, उसके बल्लेबाज जरूर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की टीम ने आठ विकेट पर 169 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 163 रन बनाए।

IPL 2025: अब तक इन तीन खिलाड़ियों के नाम रहा विकेट मेडन ओवर, लिस्ट में दो भारतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

'घरेलू परिस्थितियों का लाभ नहीं मिल रहा'

कार्तिक का मानना है कि उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलना चाहिए था। यहां की पिच पर आमतौर पर बड़े स्कोर बनते रहे हैं। कार्तिक ने कहा, 'पहले दो मैच में हमने अच्छी पिच तैयार करने के लिए कहा था, लेकिन हमें इस तरह की पिच मिली जिस पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था। हमने परिस्थितियों के मुताबिक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन हमें क्यूरेटर से बात करनी होगी। हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना काम अच्छी तरह से करेंगे।'
विज्ञापन

'दोनों मैचों में एक ही जैसी पिच मिली'

उन्होंने कहा, 'दोनों मैचों में ऐसी पिच नहीं थी जिसे बल्लेबाजों को खास मदद मिल रही हो। यह चुनौतीपूर्ण था। अभी तक यहां खेले गए दोनों मैच में हमें एक जैसी पिच ही मिली है।' कार्तिक ने कहा कि टी20 क्रिकेट में लंबे शॉट और चौके-छक्के काफी मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट की प्रकृति ऐसी है कि इसमें जितने ज्यादा रन बनेंगे उतना प्रसारक को फायदा होगा और फैंस भी खुश होंगे। वे सभी चौके छक्के देखना चाहते हैं। हम जो कर सकते हैं उसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।'

IPL 2025: अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, कोहली 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी

'कोई विशेष खाका तैयार नहीं किया'

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि चिन्नास्वामी की मौजूदा पिच पर बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, 'हर एक पिच पर हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि इस पर खेलने का सही तरीका क्या है। मुझे नहीं लगता है कि हमने इसके लिए कोई विशेष खाका तैयार किया है। पिच को समझना और उससे तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन चिन्नास्वामी जैसी पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो जाता है और बड़े शॉट खेलना भी आसान नहीं होता। आखिर में यह टी20 ही है और आपको कुछ शॉट खेलने ही होंगे। इस प्रक्रिया में आपका विकेट भी जा सकता है।'

रहाणे ने की थी पिच की आलोचना

इससे पहले आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में ईडन गार्डेंस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से केकेआर की बड़ी हार के बाद रहाणे ने मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि ईडन गार्डेंस में उन्हें स्पिन-फ्रेंडली ट्रैक देखने की उम्मीद की थी। उन्होंने कहा, 'हम पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखना पसंद करेंगे, लेकिन पिछले कुछ दिन से यह विकेट कवर्स के अंदर था। हमारे पास दो-दो स्पिनर्स हैं और उनकी क्वालिटी को देखते हुए, वे किसी भी तरह के विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं और मुझे यकीन है कि वे आत्मविश्वास से भरे भी हैं।'

IPL 2025: RCB के खिलाफ शतक से चूके केएल राहुल, पर बनाए कई रिकॉर्ड्स, सफल रन चेज में उनके आंकड़े चौंकाने वाले

पिच क्यूरेटर ने केकेआर टीम की आलोचना की

इसके बाद पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने रेवस्पोर्ट्ज से बात की थी। सुजान ने कहा था कि वह पिच में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे थे और यहां तक कि उन्होंने आरसीबी के स्पिनरों का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने कहा, 'आईपीएल के नियमों के मुताबिक पिच को लेकर फ्रेंचाइजियों की कोई राय नहीं होती है। जब से मैंने कार्यभार संभाला तब से यहां की पिचें इस तरह की हैं। पहले भी ऐसा ही था। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी इसमें बदलाव नहीं होगा।'

उन्होंने कहा था, 'आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट चटकाए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया? क्रुणाल पांड्या को तीन विकेट मिले। सुयश शर्मा को भी टर्न मिला और उन्होंने आंद्रे रसेल को खूब परेशान किया।' हालांकि, अपनी इस टिप्पणी को लेकर सुजान मुखर्जी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आलोचना के बाद वह अपने पहले के बयानों से पीछे हट गए थे और कहा था कि उन्होंने केकेआर के किसी अनुरोध को कभी खारिज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed