{"_id":"663dfea8e66a4316e20eeb0b","slug":"ipl-2024-will-there-be-impact-player-rule-in-ipl-2025-bcci-secretary-jay-shah-said-this-2024-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: क्या आईपीएल 2025 में नहीं रहेगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम? जय शाह बोले- पुनर्विचार संभव, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: क्या आईपीएल 2025 में नहीं रहेगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' का नियम? जय शाह बोले- पुनर्विचार संभव, कही यह बात
Fri, 10 May 2024 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 May 2024 04:32 PM IST
सार
जय शाह ने यह भी कहा कि टी20 विश्व कप खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है क्योंकि मैच प्रैक्टिस ही सबसे अच्छी तैयारी होती है।
विज्ञापन
इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इशारा करते अंपायर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी फ्रेंचाइजी चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के कारण इस बार आईपीएल में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना। खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों ने भी कहा है कि गेंदबाजों पर इस नियम का विपरीत असर हो रहा है क्योंकि इससे टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज मिल रहा है ।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि ऑलराउंडर्स को इस नियम की वजह से गेंदबाजी के मौके नहीं मिल रहे। शाह ने कहा- इम्पैक्ट प्लेयर का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था । वैसे इससे दो भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का अतिरिक्त मौका मिल रहा है। क्या यह महत्वपूर्ण नहीं है। खेल भी और प्रतिस्पर्धी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : twitter
शाह ने कहा कि टी20 विश्व कप के बाद सभी पक्ष मिलकर इस पर बात करेंगे। उन्होंने कहा- खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को लगता है कि यह सही नहीं है तो हम इस पर बात करेंगे। अभी तक किसी ने ऐसा कुछ कहा नहीं है। आईपीएल और टी20 विश्व कप के बाद बैठक में तय किया जाएगा।
उन्होंने कहा- यह स्थाई नियम नहीं है और मैं यह भी नहीं कह रहा कि हम इसे खत्म कर देंगे। शाह ने यह भी कहा कि टी20 विश्व कप खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों को आराम की जरूरत नहीं है क्योंकि मैच प्रैक्टिस ही सबसे अच्छी तैयारी होती है।
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup
उन्होंने कहा- आराम की क्या जरूरत है। यह अभ्यास सत्र की तरह ही है। इससे बेहतर तैयारी क्या हो सकती है। आपके सामने बेहतरीन टीम है जिसमें एक गेंदबाज न्यूजीलैंड का, एक ऑस्ट्रेलिया का, एक श्रीलंका का है। अगर हम एक गेंदबाज को आराम देते हैं तो उसे ट्रेविस हेड को गेंदबाजी का मौका नहीं मिलेगा। जब जसप्रीत बुमराह उसे गेंदबाजी करेगा तो ही समझ में आएगा कि उसे कैसे गेंद डालनी है।
शाह ने यह भी कहा कि बोर्ड का फोकस महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मैचों की संख्या बढ़ाने पर भी है। उन्होंने कहा- महिला क्रिकेट का ख्याल भी पुरूष क्रिकेट की तरह रखा जा रहा है। बांग्लादेश में विश्व कप होना है और हम द्विपक्षीय सीरीज भी खेल रहे हैं।