Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024: suryakumar yadav speaks on ashutosh sharmas knock says he is not mini surya after pbks vs mi match

IPL 2024: 'वो कोई मिनी सूर्या नहीं..', आशुतोष शर्मा की खुद से तुलना पर यह क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव, जानें

Fri, 19 Apr 2024 05:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 19 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

आशुतोष भले ही पंजाब को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए  मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। हालांकि, 18वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने 25 वर्षीय बल्लेबाज को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कर दिया।

विज्ञापन
ipl 2024: suryakumar yadav speaks on ashutosh sharmas knock says he is not mini surya after pbks vs mi match
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2024 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई ने पंजाब को नौ रनों से हराया और दो अंक हासिल किए। पंजाब की तरफ से खेल रहे आशुतोष शर्मा ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एमआई के खिलाफ 28 गेंदों का सामना किया और 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और सात छक्के निकले। उनकी इस पारी को देखकर प्रशंसकों ने उन्हें मिनी सूर्या का नाम दिया। इस पर सूर्यकुमार यादव ने भी चर्चा की। 
विज्ञापन


आशुतोष भले ही पंजाब को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए  मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए जिसे देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए। हालांकि, 18वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी ने 25 वर्षीय बल्लेबाज को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट कर दिया।
विज्ञापन


'वो मिनी सूर्या नहीं है..'
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आशुतोष की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह मिनी सूर्या नहीं हैं। उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया है। सूर्या ने कहा, "वह मिनी सूर्या नहीं है। मुझे लगता है कि उसने अपने स्किल का शानदार प्रदर्शन किया और उस पल में, मुझे लगता है कि अगर आप इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, तो वह अपनी टीम को लगभग मैच जिता देता है। मेरी भी मानसिकता है कि मैं आकर बल्लेबाजी करूं और टीम के लिए गेम चेंजर बनूं। यही उसने आज करने की कोशिश की। मुझे उसे बल्लेबाजी करते हुए देखने में बहुत मजा आया।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए सूर्या
मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। इनमें आशुतोष ने 156 रन बनाए हैं। मैच के बाद सूर्या ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि मैं चाहता था कि वह पंजाब किंग्स के लिए मैच जीते, लेकिन जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा था, उसे देखकर मुझे वाकई बहुत मजा आया। जब पंजाब किंग्स का स्कोर 14/4 था, तो मुझे राहत मिली थी मैं आराम करने लगा था। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, उनके लोअर ऑर्डर ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की... जब आशुतोष ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पहली पारी खेली थी, तो यह पहली बार था जब मैंने शशांक सिंह और आशुतोष दोनों को मैसेज किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed