फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 SRH vs KKR Andre Russell Record Fastest Batter to Hit 200 Sixes in IPL History Know Stats

IPL 2024: रसेल की तूफानी पारी में टूटा गेल का यह अहम रिकॉर्ड, सबसे तेजी से पहुंचे इस मुकाम पर

Sun, 24 Mar 2024 01:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

Andre Russell IPL Sixes Record : रसेल के 25 गेंदों पर खेली नाबाद 64 रनों की पारी और हर्षित राणा के अंतिम ओवर में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता ने हैदराबाद को चार रन से हराकर आईपीएल 2024 के सीजन की शुरुआत जीत से की थी।

विज्ञापन
IPL 2024 SRH vs KKR Andre Russell Record Fastest Batter to Hit 200 Sixes in IPL History Know Stats
आईपीएल 2024 केकेआर बनाम हैदरबाद रसेल - फोटो : IPL

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक भी पूरा किया। रसेल आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने हमवतन क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। रसेल के 25 गेंदों पर खेली नाबाद 64 रनों की पारी और हर्षित राणा के अंतिम ओवर में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता ने हैदराबाद को चार रन से हराकर आईपीएल 2024 के सीजन की शुरुआत जीत से की थी। 
विज्ञापन

सिर्फ 97 पारियों में पूरे किए 200 छक्के
रसेल ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने का कारनामा 97 पारियों में पूरा किया। गेल ने यह उपलब्धि 141 पारियों में पूरी की थी। रसेल गेंदों के मामले में भी गेल से आगे हैं। रसेल ने छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए 1322 गेंदें खेली, जबकि पहले केकेआर का ही हिस्सा रहे गेल ने आईपीएल में 200 छक्के लगाने का कारनामा 1811 गेंदों पर पूरा किया था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही कीरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने सालों तक आईपीएल में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। पोलार्ड 2055 गेंद खेलने के बाद आईपीएल में 200 छक्के लगाने की उपलब्धि तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी (गेंदों के लिहाज से)
बल्लेबाज गेंद
आंद्रे रसेल 1322
क्रिस गेल 1811
कीरोन पोलार्ड 2055
एबी डिविलियर्स 2790
महेंद्र सिंह धोनी 3126
रोहित शर्मा 3798
विज्ञापन

आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने वाले नौवें खिलाड़ी बने
रसेल आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। रसेल वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रसेल से पहले गेल और पोलार्ड दो ऐसे कैरेबियाई खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में छक्कों का दोहरा शतक लगाया है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड हालांकि गेल के नाम है जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। इसके बाद भारत के रोहित शर्मा हैं जिनके नाम इस टूर्नामेंट में 257 छक्के हैं। 

रसेल ने 13वीं बार पारी में लगाए पांच से अधिक छक्के
रसेल ने 25 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। रसेल ने आईपीएल में 13वीं बार किसी पारी में पांच से इससे अधिक छक्के जड़े। वह पोलार्ड के साथ सबसे अधिक बार किसी पारी में पांच या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed