{"_id":"65f41cea85a4d72ade01ad7a","slug":"ipl-2024-rishabh-pant-practiced-vigorously-in-the-nets-you-will-be-surprised-to-see-the-video-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: ऋषभ पंत ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: ऋषभ पंत ने नेट्स पर जमकर किया अभ्यास, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Fri, 15 Mar 2024 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:34 PM IST
सार
दिल्ली की टीम अपना अभियान 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू करेगी। पंत दिसंबर 2022 में अपने घर जाते समय एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद वापसी के लिए तैयार हैं। आईपीएल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इससे पहले ही पंत पूरी तरह फिट हो चुके हैं। पंत की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स टीम ने राहत की सांस ली है। पंत पिछले सीजन से पहले दिल्ली की कप्तानी करते थे, लेकिन पिछले साल टूर्नामेंट से बाहर रहने के कारण उनकी जगह डेविड वॉर्नर ने उनकी जगह टीम की कमान संभाली थी।
अब पंत टीम में लौट आए हैं और एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पंत बल्लेबाजी अभ्यास करते दिख रहे हैं। दिल्ली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बैटिंगहेवेन.एमपी4. ऋषभ पंत यहां हैं और आप भी यहां हैं। उनके लूप को देखें।
वीडियो में दिख रहा है कि पंत आराम से गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं और उनका फुटवर्क भी बेहतर नजर आ रहा है। नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान पंत बड़े शॉट लगाते दिखे और उन्होंने स्लॉग स्वीप, रिवर्स स्वीप सहित कई शॉट खेले।
विज्ञापन
कार दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए थे चोटिल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पंत 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते वक्त उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया था। पंत चोटिल होने के कारण पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे, जबकि 2023 में भारत में ही हुए वनडे विश्व कप में भी वह हिस्सा नहीं ले पाए थे।
बीसीसीआई ने फिट घोषित किया था
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गत मंगलवार को पंत पर बड़ा अपडेट देते हुए उन्हें फिट घोषित किया था। इससे यह साफ हो गया कि पंत का मैदान पर वापसी का इंतजार 15 महीने बाद समाप्त होगा।
आठ साल से दिल्ली के लिए खेल रहे हैं पंत
विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए आईपीएल में अबतक 98 मैच खेले हैं और 34.61 के औसत तथा 147 के स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।
22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच
आईपीएल के 17वें सीजन का रोमांच 22 मार्च से गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच से शुरू होगा। देश में इस साल लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल का पूरा शेड्यूल अभी नहीं आया है। चुनाव की घोषणा के बाद शेष मैचों की घोषणा की जाएगी।

View this post on Instagram