फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Rishabh Pant completes 3000 runs in IPL, third youngest player after Shubman Gill and Virat Kohli

IPL 2024: पंत के आईपीएल में 3000 रन पूरे, गिल-विराट के बाद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी, संजू-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 13 Apr 2024 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Apr 2024 12:17 PM IST
सार

पंत ने 26 साल और 191 दिन के उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वह छह दिन पहले यानी अगर सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर यह उपलब्धि हासिल करते तो दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देते।

विज्ञापन
IPL 2024: Rishabh Pant completes 3000 runs in IPL, third youngest player after Shubman Gill and Virat Kohli
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 35 गेंद में 55 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंद में 41 रन की पारी खेली। इस दौरान पंत ने नौ रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बने। इसी के साथ वह तीन हजार आईपीएल रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

पंत ने 26 साल और 191 दिन के उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। वह छह दिन पहले यानी अगर सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर यह उपलब्धि हासिल करते तो दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देते। विराट ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। उन्होंने 24 साल और 215 दिन की उम्र में ही आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए। 

सबसे कम उम्र में 3000 आईपीएल रन
उम्र बल्लेबाज
24 साल, 215 दिन शुभमन गिल
26 साल, 186 दिन विराट कोहली
26 साल, 191 दिन ऋषभ पंत
26 साल, 320 दिन संजू सैमसन
27 साल, 161 दिन सुरेश रैना
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Rishabh Pant completes 3000 runs in IPL, third youngest player after Shubman Gill and Virat Kohli
शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत ने इस मामले में संजू सैमसन और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। सैमसन ने 26 साल और 320 दिन की उम्र में तीन हजार रन पूरे किए थे। वहीं, रैना ने 27 साल और 161 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर चुके 25 खिलाड़ियों में से पंत का स्ट्राइक रेट तीसरा सबसे बेहतर है। पंत का आईपीएल में मौजूदा स्ट्राइक रेट 148.55 का है। वहीं, इस मामले में उनसे आगे सिर्फ एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल है। डिविलियर्स का आईपीएल में 151.68 का स्ट्राइक रेट और गेल का 148.96 का स्ट्राइक रेट है।
विज्ञापन

पंत ने लखनऊ के खिलाफ अपनी 41 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, जेक फ्रेजर ने 35 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। फ्रेजर केवल 22 साल के हैं और साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं। उन्हें आईपीएल में अगला बड़ा प्लेयर माना जा रहा था और डेब्यू पर इस तरह की पारी खेल उन्होंने खुद को साबित किया। इससे पहले लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। आयुष बदोनी ने 35 गेंद में 55 रन की पारी खेली थी। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 22 गेंद में 39 रन बनाए थे। कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके।

यह दिल्ली की छह मैचों में दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर आ गई। वहीं, लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। दिल्ली का अगला मैच 17 अप्रैलक को गुजरात टाइटंस से है, जबकि लखनऊ की टीम 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed