फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 RCB vs PBKS Result: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Result

RCB vs PBKS: लोमरोर और कार्तिक ने पंजाब के मुंह से छीनी जीत, विराट ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, फाफ-ग्लेन हुए फेल

Mon, 25 Mar 2024 11:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 25 Mar 2024 11:56 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीबी दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
IPL 2024 RCB vs PBKS Result: Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Result
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीबी दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने जड़ा टी20 करियर का 100वां अर्धशतक
पंजाब द्वारा दिए गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी हुई थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाड़ा ने कप्तान को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। फाफ सिर्फ तीन रन बना सके जबकि किंग कोहली ने पहले ओवर में सैम करन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए चार चौके लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रजत पाटीदार 18 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें हरप्रीत ब्रार ने 86 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। ब्रार का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी बोल्ड कर दिया। 
विज्ञापन


टीम को पांचवां झटका विराट कोहली के रूप में 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। हर्षल पटेल ने उन्हें हरप्रीत के हाथों 130 रन के स्कोर पर कैच कराया। धाकड़ बल्लेबाज 49 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाने में सफल रहे। विराट ने टी20 करियर में 100वां अर्धशतक लगाया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।  इसके बाद अनुज रावत भी पवेलियन लौट गए। वह सिर्फ 11 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक और लोमरोर ने दिलाई टीम को पहली जीत
17वें ओवर के बाद यह मुकाबला आरसीबी के हाथ से फिसलता दिख रहा था कि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दिनेश कार्तिक ने और आठवें नंबर पर उतरे महिपाल लोमरोर ने 48 रन की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। स्टार फिनिशर ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया, दूसरी गेंद वाइड हो गई और तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया और टीम को पहली जीत दिलाई। पंजाब के लिए हरप्रीत ब्रार और कगिसो रबाड़ा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि सैम करन और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब की पारी
पंजाब की शुरुआत इस मुकाबले में कुछ खास नहीं हुई थी। टीम को पहला झटका 17 रन के स्कोर पर लगा था। जॉनी बेयरस्टो तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए थे। वह सिर्फ आठ रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रभसिमरन सिंह जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल ने इस साझेदारी को नौवें ओवर में तोड़ा। 23 वर्षीय बल्लेबाज 17 गेंदों में 25 रन बनाने में कामयाब हुए।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लियाम लिविंगस्टोन 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर अनुज रावत के हाथों कैच कराया। हैरानी की बात यह है की टीम को  13वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने बड़ा झटका दिया। उन्होंने शिखर धवन को 98 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।  कप्तान इस मुकाबले में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाने में कामयाब हुए। 


सैम करन और जितेश शर्मा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
चार विकेट के बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सैम करन ने जितेश शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। यश दयाल ने करन को 18वें ओवर में पवेलियन भेज दिया। वह 23 रन बनाकर लौटे। वहीं, जितेश शर्मा 154 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में 20 रन बटोरे। उन्होंने एक चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, हरप्रीत बराड़ भी दो रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed