फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Rajasthan Royals Set To Offer Jos Buttler Lucrative Multi-Year Contract, says Report

IPL 2024: इस बैटर को करोड़ों का ऑफर देगा राजस्थान रॉयल्स! इसी फ्रेंचाइजी से दुनियाभर में खेलनी होगी टी20 लीग

Thu, 29 Jun 2023 02:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Jun 2023 02:27 PM IST
सार

अगर कोई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की इन मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार करता है, तो आगे चलकर उस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मैच में खिलाने के लिए उसके क्रिकेट बोर्ड को उस फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होती है।

विज्ञापन
IPL 2024: Rajasthan Royals Set To Offer Jos Buttler Lucrative Multi-Year Contract, says Report
राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर को ऑफर दिया है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल में खेलने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी एक मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट देना चाहती है। आईपीएल पूरे विश्व में सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है। ज्यादातर आईपीएल फ्रेंचाइजी विश्व भर में चल रहीं अलग-अलग टी20 लीग में अहम हिस्सेदारी रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि क्रिकेट के मौजूदा प्रारूप को इससे खतरा हो सकता है। फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को क्लब फुटबॉल की तरह अलग-अलग टूर्नामेंट खेलने के लिए मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट दे रही हैं, जिसके लिए उन खिलाड़ियों को करोड़ों रुपयों का ऑफर दिया जाता है।
विज्ञापन

IPL 2022: Despite ticking all boxes, Royals leave themselves a small  headache | Cricket - Hindustan Times

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर को इसी फ्रेंचाइजी के लिए विश्व भर में अलग-अलग टी20 लीग खेलने के लिए मल्टी-ईयर डील ऑफर करने जा रही है। अभी इस डील की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डील चार साल के लिए होगी। हांलाकि, अभी डील का सही मूल्य नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान इसके लिए बटलर को करोड़ो की डील ऑफर करेगा। जोस बटलर साल 2018 से अभी तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jos Buttler: Rajasthan Royals' Jos Buttler on song, hits third century of  the season | Cricket News - Times of India

राजस्थान के लिए बटलर एक रन मशीन साबित हुए हैं। जब भी राजस्थान को जरुरत पड़ी है जब बटलर ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई है। साल 2018 से अभी तक बटलर ने राजस्थान के लिए 71 मैच खेलते हुए 2689 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। राजस्थान की फ्रेंचाइजी की तरफ से बटलर दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में भी पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं। वहीं, राजस्थान की फ्रेंचाइजी की कैरिबियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सेदारी है। वहां बार्बाडोस रॉयल्स नाम की टीम खेलती है।
विज्ञापन

टी20 लीग के इस नए रूप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को खासा प्रभावित किया है, जहां फ्रेंचाइजी टॉप खिलाड़ियों को लंबे समय की डील ऑफर कर रही हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने भी इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अपनी फ्रेंचाइजी के लिए विश्व में अलग अलग टी20 लीग खेलने के लिए मल्टी-ईयर डील पेश की थी।

IPL 2023: Jofra Archer to Return Home After Getting Ruled Out, Mumbai  Indians Name Replacement - News18

अगर कोई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की इन मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार करता है, तो आगे चलकर उस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मैच में खिलाने के लिए उसके क्रिकेट बोर्ड को उस फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होती है। यह वैसा ही है जैसे फुटबॉल में खिलाड़ी पूरे साल अगल-अलग क्लब के लिए मैच खेलते हैं और फुटबॉल विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed