फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Playoffs Teams and Their Captains Indian vs Foreigners Records in IPL Stats

IPL 2024: सात साल बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार में से दो टीमों के कप्तान विदेशी, अब तक सिर्फ दो बार हुआ ऐसा

Sun, 19 May 2024 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 May 2024 06:10 PM IST
सार

सात साल बाद आईपीएल में ऐसा हुआ है जब प्लेऑफ या यूं कहें अंतिम-चार में पहुंचने वाली चार में से दो टीमों के कप्तान भारतीय और दो विदेशी हैं। इससे पहले ऐसा सिर्फ एक बार 2017 में हुआ था। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024 Playoffs Teams and Their Captains Indian vs Foreigners Records in IPL Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। प्लेऑफ में फाइनल समेत चार मुकाबले खेले जाएंगे। चार टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन पहले और चौथे स्थान को छोड़कर दूसरा और तीसरा स्थान तय नहीं हो सका है। दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स में टक्कर है। पहले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें हैं। यानी क्वालिफायर-एक में कोलकाता का सामना दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। इसके बाद बुधवार को एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम आरसीबी से भिड़ेगी।
विज्ञापन


सात साल बाद आईपीएल में ऐसा हुआ है जब प्लेऑफ या यूं कहें अंतिम-चार में पहुंचने वाली चार में से दो टीमों के कप्तान भारतीय और दो विदेशी हैं। इससे पहले ऐसा सिर्फ एक बार 2017 में हुआ था। इसके अलावा एक और दिलचस्प बात यह है कि पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली चार टीमों में से कोई भी टीम इस साल अंतिम-चार में जगह नहीं बना सकी। पिछले साल गुजरात, चेन्नई, लखनऊ और मुंबई ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

IPL 2024 Playoffs Teams and Their Captains Indian vs Foreigners Records in IPL Stats
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पहले जानते हैं कि प्लेऑफ में कैसे खेले जाते हैं मुकाबले?
लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए हर मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होता है। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालिफायर-वन खेलती है, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होता है। क्वालिफायर-वन में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं, हारने वाली टीम को एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-टू खेलना होता है।

एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है। क्वालिफायर-टू में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है। खिताबी मुकाबला 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, क्वालिफायर-एक और एलिमिनेटर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और क्वालिफायर-टू चेपॉक में खेला जाएगा।

IPL 2024 Playoffs Teams and Their Captains Indian vs Foreigners Records in IPL Stats
धोनी और विराट - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में क्वालिफायर के तहत फाइनल में पहुंचने का नियम 2011 में आया था। उससे पहले सेमीफाइनल के तर्ज पर अंतिम चार के मुकाबले खेले जाते थे। 2008 से लेकर अब तक सिर्फ दो बार- 2012 और 2023 में ऐसा हुआ है जब अंतिम-चार में पहुंचने वाली चारों टीमों की कमान किसी भारतीय खिलाड़ी ने संभाली है। बाकी सीजन में अंतिम-चार में एक विदेशी कप्तान जरूर रहा है। इस सीजन राजस्थान और कोलकाता के कप्तान भारतीय हैं, जबकि सनराइजर्स और बेंगलुरु के कप्तान विदेशी हैं। केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर, आरआर की कमान संजू सैमसन के हाथों में है। वहीं, एसआरएच की कप्तानी पैट कमिंस और आरसीबी की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल 2008 से लेकर 2024 तक किन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई और उनके कप्तान कौन रहे-
विज्ञापन

आईपीएल 2008 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न
किंग्स इलेवन पंजाब युवराज सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
दिल्ली डेयरडेविल्स वीरेंद्र सहवाग

आईपीएल 2009 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
दिल्ली डेयरडेविल्स वीरेंद्र सहवाग
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर अनिल कुंबले
डेक्कन चार्जर्स एडम गिलक्रिस्ट

आईपीएल 2010 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर
डेक्कन चार्जर्स एडम गिलक्रिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर अनिल कुंबले

आईपीएल 2011 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर डेनियल विटोरी
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर
कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर

आईपीएल 2012 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
दिल्ली डेयरडेविल्स वीरेंद्र सहवाग
कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर
मुंबई इंडियंस हरभजन सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2013 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस रिकी पोंटिंग/रोहित शर्मा
राजस्थान रॉयल्स राहुल द्रविड़
सनराइजर्स हैदराबाद कैमरन व्हाइट
नोट: मुंबई की टीम प्लेऑफ में रोहित की ही
कप्तानी में पहुंची थी।

आईपीएल 2014 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
किंग्स इलेवन पंजाब जॉर्ज बेली
कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा

आईपीएल 2015 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर विराट कोहली
राजस्थान रॉयल्स स्टीव स्मिथ

आईपीएल 2016 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
गुजरात लायंस सुरेश रैना
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर विराट कोहली
सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर
कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर

आईपीएल 2017 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट स्टीव स्मिथ
सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर
कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर

आईपीएल 2018 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियम्सन
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
कोलकाता नाइटराइडर्स दिनेश कार्तिक
राजस्थान रॉयल्स अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2019 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियम्सन

आईपीएल 2020 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर विराट कोहली

आईपीएल 2021 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर विराट कोहली
कोलकाता नाइटराइडर्स इयोन मॉर्गन

आईपीएल 2022 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
लखनऊ सुपर जाएंट्स केएल राहुल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर फाफ डुप्लेसिस
 

आईपीएल 2023 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
लखनऊ सुपर जाएंट्स केएल राहुल/क्रुणाल पांड्या
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा

आईपीएल 2023 में अंतिम-4 में पहुंचने वाली टीमें
टीम कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाफ डुप्लेसिस

IPL 2024 Playoffs Teams and Their Captains Indian vs Foreigners Records in IPL Stats
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें - फोटो : IPL/BCCI
अब तक 15 सीजन में से 13 सीजन में ऐसा हुआ है जब टीमें भारतीय कप्तान के नेतृत्व में खिताब जीती हों। मुंबई की टीम पांच बार रोहित शर्मा की कप्तानी में, चेन्नई की टीम पांच बार धोनी की कप्तानी में, कोलकाता की टीम दो बार गौतम गंभीर की कप्तानी और गुजरात टाइटंस की टीम एक बार हार्दिक की कप्तानी में चैंपियन बनी है। सिर्फ 2008 में राजस्थान की टीम शेन वॉर्न, 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम एडम गिलक्रिस्ट और 2016 में हैदराबाद की टीम डेविड वॉर्नर यानी किसी विदेशी कप्तान के नेतृत्व में खिताब जीत पाई थी। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस सीजन में किसी भारतीय खिलाड़ी या फिर विदेशी खिलाड़ी के नेतृत्व में कोई टीम चैंपियन बनेगी। 
 

आईपीएल की विजेता टीम

टीम साल कप्तान
राजस्थान रॉयल्स 2008 शेन वॉर्न
डेक्कन चार्जर्स 2009 एडम गिलक्रिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स 2010 महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स 2011 महेंद्र सिंह धोनी
कोलकाता नाइटराइडर्स 2012 गौतम गंभीर
मुंबई इंडियंस 2013 रोहित शर्मा
कोलकाता नाइटराइडर्स 2014 गौतम गंभीर
मुंबई इंडियंस 2015 रोहित शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद 2016 डेविड वॉर्नर
मुंबई इंडियंस 2017 रोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स 2018 महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस 2019 रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस 2020 रोहित शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स 2021 महेंद्र सिंह धोनी
गुजरात टाइटंस 2022 हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स 2023 महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed