फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians Vs Gujrat titans Dog entered in ground Hardik Pandya could not catch it watch video

IPL 2024: हार्दिक करने जा रहे थे गेंदबाजी, तभी मैदान पर घुस आया कुत्ता, देखें वीडियो

Mon, 25 Mar 2024 09:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 09:51 AM IST
सार

यह दृश्य उस समय देखने मिला जब हार्दिक पांड्या 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। वह इस ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए रन अप ले ही रहे थे कि मैदान पर कुत्ता घुस आया। यह कुत्ता मैदान के चारों ओर चक्कर काट रहा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians Vs Gujrat titans Dog entered in ground Hardik Pandya could not catch it watch video
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में एक अजीब घटना देखने मिली। मैच के दौरान जब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने जा रहे थे उसी समय मैदान पर एक कुत्ता घुस आया। इस प्रकरण के कारण मैच कुछ समय के लिए रुका रहा। कुत्ता के घुस आने पर हार्दिक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता वहां से दूसरी तरफ दौड़ गया। मैदान पर कुत्ता घुस आने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


यह दृश्य उस समय देखने मिला जब हार्दिक पांड्या 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। वह इस ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए रन अप ले ही रहे थे कि मैदान पर कुत्ता घुस आया। यह कुत्ता मैदान के चारों ओर चक्कर काट रहा था। मुंबई के कप्तान हार्दिक ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की। हार्दिक बहुत देर तक कुत्ते को पकड़ने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। कुत्ते ने काफी देर तक अन्य खिलाड़ियों को भी छकाया, लेकिन अंत में मैदानकर्मी उस कुत्ते को पकड़ने में सफल रहा। इसके बाद मैच फिर शुरू हुआ और हार्दिक अपना ओवर पूरा करने में सफल रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक हुए हूटिंग का शिकार 
मुंबई के लिए खेलने उतरे हार्दिक को अहमदाबाद में हूटिंग का सामना करना पड़ा। हार्दिक मुंबई में दोबारा आने से पहले दो सीजन तक गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे और इस दौरान उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में 2022 में आईपीएल का खिताब जिताया था तथा पिछले साल फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई ने गुजरात से ट्रेड किया था। गुजरात के प्रशंसक इस बात से नाराज थे और उन्होंने मैदान पर हार्दिक की हूटिंग शुरू कर दी। इसके अलावा मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैंस ने भी हार्दिक को निशाने पर लिया। मालूम हो कि मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह हार्दिक को अपना कप्तान नियुक्त किया था जिसके बाद काफी विवाद उठा था। 

मुंबई की हार से शुरुआत
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल के 17वें सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को पहले मैच में पिछले सीजन की उपविजेता गुजरात से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिला। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 168 रन बनाए, लेकिन जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। मुंबई को अंतिम ओवर में 19 रन बनाने थे और गुजरात के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज उमेश यादव को गेंद सौंपी। उमेश ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और मुंबई को मैच जीतने से रोकने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed