फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya Pens emotional notes after three straight defeats

IPL 2024: 'हम लड़ते रहेंगे', लगातार तीन हार के बाद मुंबई के कप्तान का भावुक पोस्ट

Tue, 02 Apr 2024 02:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

हार्दिक के नेतृत्व वाली टीम को अब जीत का खाता खोलने का इंतजार है। हार्दिक के लिए वैसे भी यह सीजन हर मायने में निराशाजनक ही रहा है। रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी हार्दिक को सौंपने पर अबतक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya Pens emotional notes after three straight defeats
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम को होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद एक भावुक पोस्ट लिखा है। मुंबई की शुरुआत इस सीजन अच्छी नहीं हुई है और टीम को शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक के नेतृत्व वाली टीम को अब जीत का खाता खोलने का इंतजार है। हार्दिक के लिए वैसे भी यह सीजन हर मायने में निराशाजनक ही रहा है। रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी हार्दिक को सौंपने पर अबतक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


'हम कभी हार नहीं मानते'
राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक ने एक्स पर लिखा, 'अगर आप एक चीज जो इस टीम के बारे में जानते हैं वो यह है कि हम कभी हार नहीं मानते। हम लड़ते रहेंगे और आगे बढ़ते जाएंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक को झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक बुरी यादों वाला रहा है और उन्हें इस दौरान फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में उन्हें लगातार दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ वानखेड़े स्टेडियम पर भी देखने मिला जो मुंबई का होम ग्राउंड है। मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन पहली बार खेलने उतरी, लेकिन टीम के नए कप्तान हार्दिक को यहां भी हूटिंग का सामना करना पड़ा।

राजस्थान के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे मुंबई के बल्लेबाज
राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के विकेट गंवाए और फिर डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि हार्दिक और तिलक वर्मा ने कुछ सधी हुई पारियां खेली जिससे मुंबई की टीम 125 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने इस तरह हार की हैट्रिक लगाई और वह अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।


हार्दिक को करना पड़ रहा आलोचनाओं का सामना
हार्दिक को पहले फैंस ने हूटिंग का शिकार बनाया और अब वह पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर भी आ गए हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद हार्दिक की कप्तानी की आलोचना की है। इरफान ने एक्स पर लिखा कि अगर कप्तान कुछ कठिन चीजें नहीं कर सकता तो वह टीम का सम्मान कभी अर्जित नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed