IPL 2024: फिर लोगों के निशाने पर आए हार्दिक, वायरल वीडियो में मलिंगा को हटाते दिखे
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ और मुंबई की टीम हार्दिक और रोहित के नाम पर बंटती दिखाई दे रही है।
विस्तार
गुस्से में दिखे हार्दिक
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। यह मुंबई की इस सीजन लगातार दूसरी हार थी। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे उस वक्त मलिंगा ने हार्दिक को गले लगाने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक ने मलिंगा को हटाया और वह हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ गए। हार्दिक के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया और उनकी आलोचना की। एक यूजर्स का कहना था कि मलिंगा जैसे महान खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है।
एक और वीडियो पर मचा बवाल
बात यहीं खत्म नहीं हुई। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें हार्दिक के बल्लेबाजी के लिए तैयार होकर आने पर मलिंगा उनके बैठने के लिए कुर्सी छोड़ रहे हैं जिससे हार्दिक डगआउट में बैठ सकें। हार्दिक के आने से पहले मलिंगा और सहायक कोच कीरोन पोलार्ड बात कर रहे थे, लेकिन हार्दिक के आने पर पहले पोलार्ड कुर्सी से उठे, लेकिन उनसे पहले ही मलिंगा ने हार्दिक के लिए सीट छोड़ दी। यूजर्स को यह खराब लगा कि हार्दिक ने एक बार भी पोलार्ड या मलिंगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कुर्सी से उठने पर नहीं रोका। हालांकि यह आम बात है कि डगआउट में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है।
Does Hardik Pandya kicked Lasith Malinga? His hands, face reaction same story.
Not a good way to treat legend like Lasith Malinga. #HardikPandya #SRHvMI pic.twitter.com/Yg5a5hNRTE— Satya Prakash (@Satya_Prakash08) March 28, 2024
Malinga Ki Hardik Ki Gattiga Adho Aindhi
— Kiran (@KIRANPSPK45) March 28, 2024
Ninna Hug Kuda
Mottom Something Fishy pic.twitter.com/ToAARNW68w
रोहित को कप्तानी से हटाने पर नहीं रुक रहा विरोध
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ और मुंबई की टीम हार्दिक और रोहित के नाम पर बंटती दिखाई दे रही है। रोहित के फैंस हार्दिक को सोशल मीडिया पर निशाने पर ले रहे हैं। यहां तक कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के दौरान हार्दिक को हूटिंग का भी सामना करना पड़ा था।