फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: ms dhoni promised fan that he will make his surgery done who breached the security

IPL 2024: 'मैं कराउंगा सर्जरी', सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी के करीब पहुंचे शख्स से क्या हुई थी थाला की बात, जानें

Wed, 29 May 2024 08:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 May 2024 08:40 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया था। इसके बाद उसने धोनी के पैर छुए थे। बाद में थाला ने उसे गले लगाया था। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई थी जिसका खुलासा अब उस शख्स ने एक इंटरव्यू में किया। 

विज्ञापन
IPL 2024: ms dhoni promised fan that he will make his surgery done who breached the security
धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। इसका मुजायरा पूरे आईपीएल के 17वें सीजन में देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब थे। वहीं, धोनी ने भी अपने प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब एक फैन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि धोनी ने उसकी सर्जरी कराने का वादा किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, यह घटना आईपीएल के 59वें मैच की है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया था। इसके बाद उसने धोनी के पैर छुए थे। बाद में थाला ने उसे गले लगाया था। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई थी जिसका खुलासा अब उस शख्स ने एक इंटरव्यू में किया। 
विज्ञापन

IPL 2024: ms dhoni promised fan that he will make his surgery done who breached the security
धोनी के पैर छूता शख्स - फोटो : IPL
धोनी को देखते ही होश खो बैठा शख्स
फैन ने बताया कि धोनी को देखकर वह अपने होश खो बैठा था। उसे कुछ समझ नहीं आया और वह जाकर सीधे दिग्गज बल्लेबाज के पैरों में गिर पड़ा। शख्स ने कहा, "मैं तो अपने में खोया हुआ था। माही भाई दौड़े तो मुझे लगा कि वो चले जाएंगे। मुझसे मिलने नहीं आएंगे, तो मैंने हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया और चिल्लाया सर... तो माही भाई बोले अरे मैं तो मस्ती कर रहा हूं यार। मैं तो पागल हो गया और सीधे पैरों में गिर गया और आंसू आने लगे। फिर सीधा हग (गले लगना) कर लिया। वो फीलिंग मैं क्या बताऊं।"

IPL 2024: ms dhoni promised fan that he will make his surgery done who breached the security
धोनी को गले लगाता शख्स - फोटो : IPL
धोनी ने किया सर्जरी का वादा
इसके बाद उसने बताया कि धोनी ने उससे सवाल किया कि तेरी सांस क्यों फूल रही है? जवाब में शख्स ने कहा, "दौड़ा और कूदा है। नाक की भी दिक्कत है। फिर माही भाई बोले कि मैं वो  संभाल लूंगा।" शख्स ने आगे कहा, "मैंने कहा कि मेरी नाक की सर्जरी है। मैं आपसे मिलना चाहता था। इसके बाद सर्जरी कराना चाहता था। फिर माही ने कहा कि तेरी सर्जरी का मैं देख लूंगा। तेरी नाक की दिक्कत का वो मैं देख लूंगा। 21 सेकंड मैंने बात की। स्टेडियम में पूरा शोर था, लेकिन स्पीड से बात हो रही थी। धोनी बोले कि तुझे कुछ नहीं होगा घबरा मत। मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा। ये लोग (सिक्योरिटी) तुझे कुछ नहीं करेंगे घबरा मत।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed