फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI vs SRH Result: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result

MI vs SRH : सूर्या के तूफान में उड़ा हैदराबाद, मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार, तिलक भी चमके

Mon, 06 May 2024 11:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 06 May 2024 11:47 PM IST
सार

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 MI vs SRH Result: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। एमआई की इस जीत में तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। 
विज्ञापन

 

IPL 2024 MI vs SRH Result: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL
सूर्या-तिलक ने दिलाई जीत
मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली।  हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

IPL 2024 MI vs SRH Result: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Result
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL

हैदराबाद की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। हैदराबाद को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने अभिषेक को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। तीसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद हेड को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। सलामी बल्लेबाज ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इस मैच में नीतिश 20, क्लासेन दो, जानसेन 17, शाहबाज 10, अब्दुल तीन रन बना सके। वहीं, कमिंस 35 और सनवीर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed