फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI vs DC Result: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Result

MI vs DC: दिल्ली को नॉर्त्जे का 20वां ओवर ले डूबा, शेफर्ड ने बनाए थे 32 रन, तीन हार के बाद मुंबई की पहली जीत

Sun, 07 Apr 2024 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
IPL 2024 MI vs DC Result: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Result
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।
विज्ञापन


आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन

IPL 2024 MI vs DC Result: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Result
टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड - फोटो : IPL
पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

मुंबई की पारी

IPL 2024 MI vs DC Result: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Result
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही थी। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को अक्षर ने तोड़ा। उन्होंने रोहित को बोल्ड किया। रोहित ने 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान हार्दिक पांड्या 33 गेंद में 39 रन और तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। टिम डेविड 21 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन और रोमारियो शेफर्ड 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से अक्षर और नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, नॉर्त्जे ने चार ओवर में 65 रन खर्च भी किए। वहीं, खलील अहमद को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

दिल्ली की पारी

IPL 2024 MI vs DC Result: Mumbai Indians vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Result
ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : IPL
जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हुए। इशके बाद पृथ्वी शॉ ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी निभाई। शॉ ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। वह 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पोरेल ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत एक रन, अक्षर पटेल आठ रन और ललित यादव तीन रन बनाकर आउट हुए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाले रखा और 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। हालांकि, उनकी पारी बेकार गई। गेराल्ड कोएत्जी ने 20वें ओवर में ललित, कुशाग्र (0) और झाय रिचर्डसन (2) को पवेलियन भेजा। मुंबई की ओर से कोएत्जी ने चार विकेट लिए। वहीं, बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 22 रन दिए और दो विकेट झटके। रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed