Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI vs CSK Result: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result

MI vs CSK: धोनी के 20 रन रोहित के शतक पर भारी, मुंबई इंडियंस की चौथी हार, पथिराना ने घातक गेंदबाजी से छीनी जीत

Mon, 15 Apr 2024 12:10 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 15 Apr 2024 12:10 AM IST
सार

आईपीएल के 29वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
IPL 2024 MI vs CSK Result: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की बराबरी कर ली है। टीम 0.726 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम चार अंकों के साथ आठवें पायदान पायदन पर बनी है। आईपीएल के 29वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। 
विज्ञापन


सूर्या शून्य पर आउट हुए
मुंबई की शुरुआत इस मैच में दमदार हुई थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी हुई। पथिराना ने एमआई के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में चार विकेट हासिल किए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्या को 21 वर्षीय गेंदबाज ने शून्य पर आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद तिलक वर्मा और हिटमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। वह पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या का बल्ला नहीं चला। उन्होंने सिर्फ दो रन बनाए और आउट हो गए। तुषार देशपांडे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। चेन्नई के खिलाफ टिम डेविड ने 13 रन, रोमारियो शेफर्ड ने एक रन और मोहम्मद नबी चार रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


रोहित ने लगाया आईपीएल करियर का दूसरा शतक
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मैच में 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 63 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत नहीं दिला सके। चेन्नई के लिए इस मैच में मथीशा पथिराना ने चार विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायकवाड़ और शिवम ने लगाए अर्धशतक
मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्य रहाणे सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रचिन रवींद्र भी 21 रन बना सके। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए दुबे और गायकवाड़ के बीच 90 रन की साझेदारी हुई, जिसे हार्दिक पांड्या ने तोड़ा। उन्होंने सीएसके के कप्तान को 150 रन के स्कोर पर आउट किया। ऋतुराज ने इस मैच में 40 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। 


आखिरी ओवर में धोनी ने ली पांड्या की क्लास
टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर लौटे। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पांड्या ने उन्हें नबी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। फैंस धोनी को मैदान पर देखकर गद-गद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed