Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI vs CSK Result: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result

PBKS vs RR: रोमांचक मैच में जीता राजस्थान, आखिरी ओवर में हेटमायर ने पलटा पासा, पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

Sun, 14 Apr 2024 12:00 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Apr 2024 12:00 AM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने आशुतोष शर्मा की 31 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने एक गेंद के शेष रहते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए और तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2024 MI vs CSK Result: Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Key Highlights Analysis Result
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में राजस्थान ने पंजाब को तीन विकेट से हराकर जीत की राह पर वापसी की। सीजन की पांचवीं जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी है। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने आशुतोष शर्मा की 31 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने एक गेंद के शेष रहते हुए सात विकेट खोकर 152 रन बनाए और तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच
पारी का 20वां ओवर रोमांच से भरपूर रहा। अर्शदीप सिंह के खिलाफ हेटमायर ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। इस ओवर में राजस्थान को जीत के लिए छह गेंदों में 10 रन की जरूरत थी। पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर हेटमायर ने जोरदार छक्का लगाया। अब टीम को जीत के लिए तीन गेंदों में चार रन की जरूरत थी। चौथी गेंद पर हेटमायर ने लॉन्ग ऑन की तरफ मारा और दो रन बटोरे। अब टीम को दो गेंदों पर दो रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने जोरदार छक्का मारा और मुकाबला राजस्थान की झोली में डाल दिया। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


जायसवाल और कोटियन के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। यशस्वी जायसवाल (39) और तनुष कोटियन (24) के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। टीम को तीसरा झटका कप्तान संजू सैमसन के रूप में लगा जिन्हें कगिसो रबाडा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 18 रन बनाकर लौटे। इस मैच में रियान पराग ने 23, ध्रुव जुरेल ने छह, रोवमैन पॉवेल ने 11 और केशव महाराज ने एक रन बनाया। वहीं, शिमरोन हेटमायर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका साथ ट्रेंट बोल्ट ने दिया जो बिना खाता खोले नाबाद रहे। हेटमायर ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मैच विनिंग सिक्स लगाया। पंजाब के लिए सैम करन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब की धीमी शुरुआत
मुल्लनपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों को राजस्थान के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। अथर्व ताइडे और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई। आवेश खान ने चौथे ओवर में अथर्व को शिकार बनाया। वह इस मैच में शिखर धवन की जगह खेलते नजर आए। टीम को दूसरा झटका  41 रन के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने दिया। स्टार स्पिनर ने प्रभसिमरन सिंह (10) को आउट किया। इसके बाद केशव महाराज ने जॉनी बेयकरस्टो को निशाना बनाया। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब को तीसरा झटका दिया। बेयरस्टो 15 रन बनाकर लौटे। 

आशुतोष शर्मा संकटमोचक साबित हुए
इस मैच में सैम करन ने पांच और शशांक सिंह ने नौ रन बनाए। आवेश खान ने अच्छी फॉर्म में नजर आए जितेश शर्मा को 103 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वह एक चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन 21 रन बनाकर लौटे। उन्हें संजू सैमसन ने रनआउट किया। पंजाब के लिए डेथ ओवर्स में आशुतोष शर्मा संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने महज 16 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 193.75 के स्ट्राइक रेट से एक चौका और तीन छक्के लगाए। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें केशव महाराज के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, हरप्रीत बराड़ तीन रन बनाकर नाबाद रहे। 


पंजाब के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
इस मैच में पंजाब किंग्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पॉवरप्ले में पंजाब ने 38/1 का स्कोर बनाया। आईपीएल 2024 का यह चौथा सबसे कम स्कोर है। इस लिस्ट में शीर्ष पर भी पंजाब का ही नाम दर्ज है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने पॉवरप्ले में 27/3 का स्कोर बनाया था।

आईपीएल 2024 में सबसे कम पावरप्ले स्कोर
27/3 - पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर
31/2 - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर
32/2 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम
38/1 - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुल्लनपुर
40/1 - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed