फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Lucknow Super giants consultant Adam voges said impact player rule reduced the role of all-rounder

IPL 2024: इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर लखनऊ के सलाहकार ने दिया यह बयान, ऑलराउंडर की भूमिका पर रखी राय

Thu, 25 Apr 2024 01:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम के बड़े फैन नहीं हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि किस तरह यह नियम भारतीय क्रिकेट की मदद नहीं करने वाला है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Lucknow Super giants consultant Adam voges said impact player rule reduced the role of all-rounder
एडम वोग्स - फोटो : Social Media

विस्तार

आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कई तरह की राय देखने मिली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस नियम से खुश नहीं हैं और उन्होंने हाल ही में इसे लेकर बयान दिया था। वहीं, डेविड वॉर्नर ने इंपैक्ट प्लेयर नियम की वकालत की थी। अब लखनऊ सुपरजाएंट्स के सलाहकार एडम वोग्स ने भी इस पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम ने ऑलराउंडर की भूमिका कम कर दी है। 
विज्ञापन


वोग्स को रास आया पावर सर्ज जैसा नियम
लखनऊ सुपरजायंट्स के सलाहकार एडम वोग्स ने आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम के लिए चल रही बहस में शामिल होते हुए कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में पावर सर्ज जैसा नियम ज्यादा पसंद आता है जिसमें बल्लेबाजी टीम को क्षेत्ररक्षण पाबंदियों के दो ओवर के चरण पर फैसला करने का मौका मिलता है। इंपैक्ट प्लेयर नियम पिछले सत्र में शामिल किया था और इस सत्र में इसे लेकर काफी बहस चल रही है जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित काफी खिलाड़ी इसे ऑलराउंडरों के लिए नुकसानदायक करार कर रहे हैं।
विज्ञापन


'इंपैक्ट सब से ऑलराउंडर महत्वपूर्ण नहीं रहे' 
वोग्स ने कहा, टूर्नामेंट में काफी बड़े स्कोर बन रहे हैं और टीम के लिए मजबूत बल्लेबाज सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे हैं। निश्चित रूप से इससे क्रिकेट के रोमांच का स्तर बढ़ गया है, लेकिन इससे मैच में ऑलराउंडर की भूमिका और उनका प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है। ऑलराउंडर हमेशा टीम को संतुलन प्रदान करते हैं और शायद वे इंपैक्ट सब के साथ इतने महत्वपूर्ण नहीं रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंपैक्ट प्लेयर नियम के फैन नहीं है रोहित
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह आईपीएल में लागू इंपैक्ट प्लेयर नियम के बड़े फैन नहीं हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि किस तरह यह नियम भारतीय क्रिकेट की मदद नहीं करने वाला है। रोहित ने एक पॉडकास्ट में कहा था, 'मैं इंपैक्ट नियम का बड़ा फैन नहीं हूं। यह नियम ऑलराउंडर खिलाड़ियों को पीछे धकेलने वाला है। आमतौर पर क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाला खेल, 12 नहीं। आप वैसे ही मैच से लोगों का काफी मनोरंजन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed