फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : LSG batter Marcus Stoinis explains how he used MS Dhoni mantra to execute against CSK

IPL: धोनी के दिए मंत्र से ही सीएसके पर भारी पड़े स्टोइनिस? लखनऊ ने शेयर किया वीडियो, जानिए क्या दी थी सलाह

Wed, 24 Apr 2024 01:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Apr 2024 01:08 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के लिए स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
IPL 2024 : LSG batter Marcus Stoinis explains how he used MS Dhoni mantra to execute against CSK
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स को जीत दिलाने वाले मार्कस स्टोइनिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। लखनऊ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टोइनिस बता रहे हैं किस तरह महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बड़े मैचों में किस तरह खेलना चाहिए उसका राज बताया था और स्टोइनिस ने सीएसके के खिलाफ ही उसका इस्तेमाल किया। स्टोइनिस की नाबाद शतकीय पारी की मदद से लखनऊ ने चेन्नई को उसके घरेलू मैदान चेपॉक पर छह विकेट से मात दी थी। 
विज्ञापन


स्टोइनिस की ऐतिहासिक पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लखनऊ के लिए स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन की पारी खेली, जो आईपीएल रन चेज में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2011 में पंजाब किंग्स के पॉल वालथाटी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहाली में चेज करते हुए नाबाद 120 रन बनाए थे। वहीं, यह लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। 
विज्ञापन


'खुद को नहीं बदलने की दी थी सलाह'
लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सीएसके के खिलाफ मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया जिसमें स्टोइनिस बता रहे हैं कि धोनी ने एक बार फिर क्या सलाह दी थी। वीडियो में स्टोइनिस ने कहा, धोनी ने मुझे एक बात कही थी, उन्होंने कहा था कि बड़े मैचों में सभी सोचते हैं कि उन्हें कुछ अतिरिक्त करना होगा और उन्हें कुछ अलग करना चाहिए। धोनी के बताए मंत्र अभी भी मौजूद हैं और उन्होंने कहा था कि सभी बदलते हैं, लेकिन मैं एकमात्र खिलाड़ी हूं जो नहीं बदला और यही बात उन्हें सबसे आगे करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed