फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Kohli broke silence on hugging Gambhir, also revealed about reconciliation with Naveen, watch video

IPL 2024: गंभीर से गले मिलने पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी, नवीन से सुलह पर भी किया खुलासा, देखें वीडियो

Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

विराट कोहली ने कार्यक्रम के दौरान टीम इंडिया की 'सीता-गीता' को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने उन दो खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया जो एक-दूसरे के बिना पल भी नहीं रह सकते। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने शुभमन गिल और ईशान किशन को भारतीय टीम की 'सीता-गीता' का टैग दिया।

विज्ञापन
IPL 2024: Kohli broke silence on hugging Gambhir, also revealed about reconciliation with Naveen, watch video
विराट कोहली-नवीन-उल-हक-गौतम गंभीर - फोटो : twitter

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का विवादों से पुराना नाता रहा है। अक्सर उनकी अन्य खिलाड़ियों से कहासुनी होती रहती है। पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान किंग कोहली और नवीन-उल-हक के बीच जमकर बहस हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि तत्कालीन कोच गौतम गंभीर भी इसमें कूद पड़े थे और दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। हालांकि, आईपीएल के 17वें सीजन में तीनों के बीच विवाद खत्म हो गया। विराट ने नवीन को गले लगाकर उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया जबकि कोलकाता बनाम आरसीबी मैच में गौतम गंभीर ने स्टार बल्लेबाज को गले लगाया। इस पर अब आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज ने चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

विराट ने खोला बड़ा राज
कोहली ने एक कार्यक्रम के दौरान गौतम गंभीर और नवीन-उल-हक के साथ विवाद खत्म करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दोनों के साथ दोस्ती के बाद फैंस का 'मसाला' खत्म हो गया। उन्होंने कहा, "लोग मेरे बर्ताव से निराश होने लगे हैं। मैंने नवीन के साथ झप्पी डाल ली (गले लगाया), उस दिन गौतम गंभीर भाई ने भी मुझे गले लगाया। इसलिए तुम्हारा मसाला खत्म हो गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन का बयान
आईपीएल 2023 में विराट कोहली संग विवाद के बाद नवीन फैंस के निशाने पर रहे थे। हालांकि, वनडे विश्व कप के दौरान दोनों के बीच की गहमा-गहमी खत्म हो गई। इसको लेकर नवीन ने कहा, "उन्होंने मेरे साथ अनबन को खत्म करने का आग्रह किया। मैंने भी कहा कि चलिए इस विवाद को खत्म करते हैं। हमने ठहाके लगाए, गले लगाया और आगे बढ़ गए। उन्होंने यह भी कहा कि अब के बाद आपको मेरा नाम सुनाई नहीं देगा बल्कि दर्शकों के चिल्लाने की आवाज सुनाई देगी।"

कौन हैं टीम इंडिया की 'सीता-गीता'
विराट कोहली ने कार्यक्रम के दौरान टीम इंडिया की 'सीता-गीता' को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने उन दो खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया जो एक-दूसरे के बिना पल भी नहीं रह सकते। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने शुभमन गिल और ईशान किशन को भारतीय टीम की 'सीता-गीता' का टैग दिया। उन्होंने कहा, "बहुत मजेदार हैं, सीता और गीता (इशान और शुभमन)। मुझे भी नहीं पता कि क्या हो रहा है। ज्यादा कुछ नहीं कह सकता लेकिन ये लोग टूर के दौरान अकेले नहीं रह सकते। अगर हम खाने के लिए बाहर निकलते हैं, तो वे एक साथ आएंगे, चर्चा के दौरान भी वे हमेशा साथ रहते हैं, मैंने उन्हें कभी अकेले नहीं देखा।'' विराट इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह 316 रनों के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed