फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : KKR Mentor Gautam Gambhir comes out in support of RCB batter Virat kohli

IPL 2024: 'लोगों को मसाला नहीं मिला तो...', विराट कोहली के साथ विवाद पर गौतम गंभीर ने क्यों कही यह बात? जानें

Sun, 28 Apr 2024 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

 इस सीजन दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान कोहली और गंभीर गले मिले थे, जबकि आरसीबी और केकेआर के बीच पिछले सप्ताह ईडन गार्डेंस में खेले गए मैच के से पहले भारतीय टीम के यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे से चर्चा करते दिखे थे।

विज्ञापन
IPL 2024 : KKR Mentor Gautam Gambhir comes out in support of RCB batter Virat kohli
कोहली और गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2023 सीजन में मैदान पर काफी तीखी नोंकझोक हुई थी जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, इस सीजन दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान कोहली और गंभीर गले मिले थे, जबकि आरसीबी और केकेआर के बीच पिछले सप्ताह ईडन गार्डेंस में खेले गए मैच के से पहले भारतीय टीम के यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी एक दूसरे से चर्चा करते दिखे थे। गंभीर ने कोहली के साथ विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि लोगों को मसाला नहीं मिला तो हमारे बारे में बात करने लगे। 
विज्ञापन


'सब टीआरपी का खेल है'
गंभीर ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर चर्चा करते हुए कहा, यह सब टीआरपी का खेल है। मीडिया को इस बारे में कुछ नहीं पता कि मैं और कोहली किस तरह के व्यक्ति हैं। मीडिया सिर्फ हाईप बनाना चाहती है, लेकिन हाईप सकारात्मक तरीके से भी बनाई जा सकती है। मैं कोहली की बात से सहमत हूं कि लोगों को मसाला नहीं मिला। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जब जो परिपक्व लोग होते हैं तो मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनके बीच आने या उनके रिश्ते के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि अंत में यह उन्हीं दोनों के बीच का मामला होता है। 
विज्ञापन


'कोहली से डांसिंग मूव सीखना चाहूंगा'
गंभीर ने साथ ही मजाकिया अंदाज में कोहली के डांसिंग स्टाइल की सराहना की। उन्होंने कहा, यहां तक कि मैं भी ऐसा करना चाहूंगा, लेकिन एक भी मूव नहीं कर पाऊंगा। अगर मुझे कोहली से कुछ सीखने का मौका मिला तो वो डांसिंग मूव्स होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने स्ट्राइक रेट को लेकर किया कोहली का बचाव
कोहली भले ही आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की दौड़ में आगे चल रहे हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गंभीर ने इसे लेकर कहा, सभी खिलाड़ी का अलग खेल होता है। जो मैक्सवेल कर सकते हैं वो कोहली नहीं कर सकते और जो कोहली कर सकते हैं वो मैक्सवेल नहीं कर सकते। आपको प्लेइंग-11 में अलग-अलग तरह के बल्लेबाजों की जरूरत पड़ती है। अगर एक से लेकर आठवें नंबर तक आप आक्रमक बल्लेबाज रखते हैं तो हो सकता है कि 300 का स्कोर बना लें, लेकिन इस स्थिति में टीम के 30 रन पर ऑलआउट होने का खतरा भी रहेगा। जब आप जीत रहे होते हैं तो 100 की स्ट्राइक रेट भी अच्छी होती है, लेकिन 180 की स्ट्राइक रेट के बाद भी टीम को हार मिल रही है तो इसकी कोई चर्चा नहीं करेगा। यही सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed