{"_id":"66267777b37ab22d3a090f06","slug":"ipl-2024-kkr-ceo-venky-mysore-comes-in-support-fast-bowler-mitchell-starc-after-his-poor-performance-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'मिचेल स्टार्क सुपरस्टार हैं', केकेआर टीम के इस अहम सदस्य ने तेज गेंदबाज का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'मिचेल स्टार्क सुपरस्टार हैं', केकेआर टीम के इस अहम सदस्य ने तेज गेंदबाज का किया समर्थन
Mon, 22 Apr 2024 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:13 PM IST
सार
केकेआर ने स्टार्क को आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए पिछले साल दुबई में हुई आईपीएल की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने नौ साल बाद आईपीएल में वापसी की है। स्टार्क इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2024 के मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वैंकी मैसूर ने समर्थन किया है। मैसूर ने कहा कि मिचेल सुपरस्टार हैं और उन्हें निवेश के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।
आरसीबी के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए
केकेआर ने स्टार्क को आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए पिछले साल दुबई में हुई आईपीएल की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार्क ने नौ साल बाद आईपीएल में वापसी की है। स्टार्क इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वह आरसीबी के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। आरसीबी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी और श्रेयस अय्यर ने अंतिम ओवर डालने मिचेल स्टार्क को भेजा। करन ने स्टार्क के इस ओवर में तीन छक्के जड़े और वह आरसीबी को जीत दिलाने के करीब पहुंच गए थे। करन की दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी को दो गेंदों पर तीन रनों की जरूरत थी। करन ने फिर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद नीचे रह गई और स्टार्क के हाथों में चली गई। केकेआर भले ही इस मैच को एक रन से जीतने में सफल रहा, लेकिन अंतिम ओवर में 36 साल के करन स्टार्क जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भारी पड़े।
स्टार्क के समर्थन में उतरे मैसूर
मैसूर ने स्टार्क का समथर्न करते हुए कहा, स्टार्क सुपरस्टार हैं और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम इसे निवेश के दृष्टिकोण से नहीं सोचते हैं क्योंकि जब आप नीलामी में जाते हैं तो उस दौरान ऐसी चीजें होती हैं जो ना खिलाड़ी के हाथ में होती है और ना ही किसी अन्य के हाथों में होती हैं। हमें बस यही लगा कि स्टार्क जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से काफी महत्व बढ़ेगा। मेरा मतलब है कि टीम में उसकी मौजूदगी से मजबूती मिलती है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और ऐसे खिलाड़ी की हमारे सहयोगी स्टाफ को तलाश थी।