{"_id":"656801c36038a28bb00e6b45","slug":"ipl-2024-k-srikanth-said-jasprit-bumrah-may-be-hurt-by-hardik-pandya-return-to-mumbai-indians-2023-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: विश्व कप जीत चुके दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक की मुंबई में वापसी से आहत हो सकते हैं बुमराह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: विश्व कप जीत चुके दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक की मुंबई में वापसी से आहत हो सकते हैं बुमराह
Thu, 30 Nov 2023 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:00 AM IST
सार
बुमराह ने इंस्टाग्राम और एक्स पर मुंबई इंडियंस को फॉलो करना भी छोड़ दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं। हालांकि, ऐसा क्यों है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
IPL 2024, K Srikanth, Jasprit Bumrah, may be hurt, Hardik Pandya, return to, Mumbai Indians
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी से जसप्रीत बुमराह आहत हो सकते हैं क्योंकि इस तेज गेंदबाज को उम्मीद रही होगी कि एक दिन उन्हें टीम की कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के साथ दो सत्र बिताने के बाद मुंबई की टीम में वापसी की है। उन्होंने 2015 में मुंबई की तरफ से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। मुंबई इंडियंस के पिछले सप्ताह हार्दिक को लेने के बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा था,‘मौन कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकांत ने उनकी इस पोस्ट को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘वह इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है फिर चाहे वह टेस्ट हो या सीमित ओवरों की क्रिकेट। विश्वकप में उनके प्रदर्शन को नहीं भुलाया जा सकता। यहां तक कि पिछले साल इंग्लैंड में उसने पांचवें टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी।’
उन्होंने कहा,‘हो सकता है कि वह पछता रहा हो। यह उसका अहं भाव भी हो सकता है या फिर वह इस बात से आहत हुआ हो कि वह मुंबई इंडियंस में बना रहा और उसने टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन टीम अब उसको वापस लेकर आ रही है जो टीम को छोड़कर चला गया था और इसका जश्न मना रही है।’
बुमराह ने इंस्टाग्राम और एक्स पर मुंबई इंडियंस को फॉलो करना भी छोड़ दिया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुंबई टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं। हालांकि, ऐसा क्यों है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। रोहित के कप्तानी से हटने के बाद बुमराह या सूर्यकुमार को कप्तान का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, अब हार्दिक के उस टीम में जाने से वह कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। आगामी सीजन में हार्दिक मुंबई की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।