फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Jake Fraser McGurk record first batter in IPL; Yuzvendra Chahal first Indian to take 350 T20 wickets

IPL 2024: आईपीएल में मैकगर्क के नाम एक और रिकॉर्ड, चहल टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने

Wed, 08 May 2024 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 08:56 AM IST
सार

यह मैकगर्क का पहला आईपीएल सीजन है और वह चार अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक 20 से कम गेंदों पर आए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में ही 15-15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Jake Fraser McGurk record first batter in IPL; Yuzvendra Chahal first Indian to take 350 T20 wickets
चहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली के विस्फोटक ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क ने कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले 16 सीजन में कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। वह एक आईपीएल सीजन में तीन बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और निकोलस पूरन समेत सात बल्लेबाजों ने एक सीजन में दो बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। जेक इससे आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन


आईपीएल के सीजन में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क: 3 बार
  • यशस्वी जयसवाल: 2 बार 
  • निकोलस पूरन: 2 बार
  • ईशान किशन: 2 बार
  • सुनील नरेन: 2 बार
  • कीरोन पोलार्ड: 2 बार
  • ट्रेविस हेड: 2 बार
  • केएल राहुल: 2 बार

यह मैकगर्क का पहला आईपीएल सीजन है और वह चार अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक 20 से कम गेंदों पर आए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में और मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में ही 15-15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान के खिलाफ वह 20 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। मैकगर्क इस सीजन पावरप्ले के अंदर दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने पावरप्ले के अंदर 24 गेंद में 78 रन बनाए थे। उस मैच में वह 27 गेंद में 11 चौके और छह छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए थे। 

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह पांचवें ओवर में आउट हुए। मैकगर्क ने 20 गेंद में 50 रन की अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। मैकगर्क अब तक इस सीजन में पावरप्ले में 96 गेंदें खेली हैं और 245 रन बनाए हैं। इस दौरान वह चार बार आउट हुए हैं। उनका औसत 61.2 का और स्ट्राइक रेट 255.2 का रहा है। मैकगर्क ने पावरप्ले के अंदर 29 चौके और 19 छक्के लगाए हैं।

दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
गेंद बल्लेबाज खिलाफ साल
15 जेक फ्रेजर-मैकगर्क सनराइजर्स हैदराबाद 2024
15 जेक फ्रेजर-मैकगर्क मुंबई इंडियंस 2024
17 क्रिस मॉरिस गुजरात लायंस 2016
18 ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस 2019
18 पृथ्वी शॉ कोलकाता नाइट राइडर्स 2021
19 ट्रिस्टन स्टब्स मुंबई इंडियंस 2024
19 जेक फ्रेजर-मैकगर्क राजस्थान रॉयल्स 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के खिलाफ इस मैच में चार ओवर में 48 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। उन्होंने ऋषभ पंत को आउट किया। इस विकेट के साथ ही चहल टी20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज और दुनिया के पांचवें स्पिनर बन गए हैं। इस दौरान चहल का इकोनॉमी रेट 7.69 का रहा है। भारत की ओर से दूसरे नंबर पर पीयूष चावला हैं। उन्होंने टी20 प्रारूप में 310 विकेट लिए हैं। वहीं, ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर राशिद खान हैं। उन्होंने 572 विकेट लिए हैं। 

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 350 7.69
पीयूष चावला 310 7.52
आर अश्विन 303 7.09
भुवनेश्वर कुमार 297 7.28

टी20 क्रिकेट में 350 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर
  • 572 विकेट: राशिद खान
  • 549 विकेट: सुनील नरेन
  • 502 विकेट: इमरान ताहिर
  • 482 विकेट: शाकिब अल हसन
  • 350 विकेट: युजवेंद्र चहल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed