फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Hardik Pandya told what he had to do to return to the Field

IPL 2024: 'चोट से उबरने के लिए लगाए इंजेक्शन', पांड्या ने बताया टीम में वापसी के लिए क्या-क्या करना पड़ा

Sun, 17 Mar 2024 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में ग्रुप चरण मैच के दौरान गेंदबाजी करते वक्त अपने पहले ही ओवर के बाद पांड्या लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। वह इस मैच के बाद से अबतक वापसी नहीं कर सके हैं और करीब पांच महीने के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Hardik Pandya told what he had to do to return to the Field
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC

विस्तार

पिछले साल हुए वनडे विश्व कप क दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या अब 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में ग्रुप चरण मैच के दौरान गेंदबाजी करते वक्त अपने पहले ही ओवर के बाद पांड्या लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। वह इस मैच के बाद से अबतक वापसी नहीं कर सके हैं और करीब पांच महीने के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। पांड्या ने बताया कि किस तरह वह टीम में जल्दी वापसी के लिए बेताब थे और चोट से जल्दी उबरने के लिए उन्होंने इंजेक्शन का भी सहारा लिया था। 
विज्ञापन


भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने खुलासा करते हुए कहा कि चोट लगने के बाद उन्होंने इंजेक्शन लगाए और अपने टखने से खून के थक्के हटाने जैसे उपाय भी किए जिससे वह चोट से जल्द ही उबर सकें, लेकिन इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई तथा उन्हें विश्व कप से ही बाहर होना पड़ा। इतना ही नहीं हार्दिक इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई घरेलू टी20 सीरीज, दक्षिण अफ्रीका दौरे और अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। 
विज्ञापन


हार्दिक ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा, मैंने अपनी एड़ी पर तीन अलग-अलग जगह इंजेक्शन लगाए और सूजन के कारण मुझे अपने टखने से खून भी निकलवाना पड़ा। मैं विश्व कप के शेष मैचों में खेलने चाहता था और किसी भी कीमत पर हार नहीं मानना चाहता था। टीम के लिए मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मुझे पता था कि कड़ी मेहनत करने से विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पांच दिनों में फिट होने का भरोसा था' 
हार्दिक ने कहा कि चोट होने के बाद उन्हें लगा कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है और वह पांच दिनों में फिट हो जाएंगे। हार्दिक ने कहा, चोट लगने के बाद जब मैं मैदान से बाहर आया तो मैंने टीम को सूचित किया कि मैं पांच दिनों में वापसी कर लूंगा। मैंने 10 दिनों तक वापसी की कोशिश की और इसके लिए दर्द निवारक दवाएं ली, लेकिन यह ऐसी चोट थी जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। पांड्या ने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का दुख रहेगा कि वह वनडे विश्व कप में पूरी तरह टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed