फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Former Spinner Harbhajan Singh bats for Virat Kohli to take RCB captaincy again next Season

IPL 2024 : 'कोहली दोबारा बनें आरसीबी के कप्तान', इस पूर्व स्पिनर ने कर डाली बड़ी मांग

Tue, 14 May 2024 09:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 09:34 AM IST
सार

कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 661 रन के साथ शीर्ष स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 155.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आरसीबी की टीम 13 मैच में 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Spinner Harbhajan Singh bats for Virat Kohli to take RCB captaincy again next Season
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी इस फॉर्म से पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कोहली को आरसीबी की कप्तानी दोबारा सौंपने की वकालत की। हरभजन ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी के पास अगले सीजन में टीम को आगे ले जाने के लिए जोश, प्रतिबद्धता और आक्रामकता का बढ़िया संयोजन है।
विज्ञापन

ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं कोहली 
कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 661 रन के साथ शीर्ष स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 155.16 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। आरसीबी की टीम 13 मैच में 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। आरसीबी की शुरुआत हालांकि इस सीजन अच्छी नहीं रही थी और टीम ने लगातार छह मैच गंवाए थे, लेकिन आरसीबी वापसी करने में सफल रही और उसने अपने पिछले पांच मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन ने की कोहली की प्रशंसा
हरभजन ने एक स्पोर्ट्स चैनल के कार्यक्रम में कहा, अगर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहती है तो उन्हें कप्तानी के लिए किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर देखना चाहिए। क्यों ना फिर विराट कोहली को कप्तान बनाया जाए। महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम पर काफी प्रभाव है, विराट कोहली भी बड़े कप्तान है, उन्हें पता है कि टीम को किस तरह की क्रिकेट खेलने की जरूरत है। अब वे बहुत आक्रामकता, बहुत जज्बे के साथ खेल रहे हैं और यही बात विराट कोहली के साथ भी है। मैं विराट कोहली को जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करते हुए देखना चाहूंगा।
विज्ञापन

'गोयनका का रवैया टीम में माहौल के लिए ठीक नहीं'
पिछले बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका के कप्तान केएल राहुल के साथ आक्रामक रवैये में की गई बातचीत बारे में पूछे जाने पर हरभजन ने कहा कि ये चीजें टीम में अच्छे माहौल के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, कप्तान और प्रबंधन के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन बातचीत दरवाजे के पीछे होनी चाहिए जो सभी के लिए बेहतर है। बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए थी। जो भी बातचीत चल रही है, वह टीम के माहौल के लिए ठीक नहीं है। वो समय भी इस तरह से बातचीत करने के लिए सही नहीं था।

शाहरुख खान का दिया उदाहरण
गोयनका और राहुल के विवाद के संदर्भ में हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, केकेआर एक शानदार फ्रेंचाइजी है, शाहरुख खान के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है। उस आदमी को सलाम, जब क्रिकेट की बात आती है तो वह बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। उनका ड्रेसिंग रूम बहुत सुरक्षित दिखता है। एक अच्छा मेंटोर यही करता है, वह जहां भी जाता है यह सुनिश्चित करता है कि हर किसी से बराबर का महत्व दिया जाए और टीम एक इकाई के रूप में खेले। खुश रहने वाली टीम ज्यादा सफल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed