फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former CSK captain MS Dhoni was seen in his old rhythm against delhi capitals

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ पुरानी लय में नजर आए धोनी, 42 साल की उम्र में भी मचा रहे धमाल, एक और कीर्तिमान बनाया

Mon, 01 Apr 2024 08:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Apr 2024 08:47 AM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 20 रन से जीता और इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके को दो मैचों में जीत के बाद पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2024: Former CSK captain MS Dhoni was seen in his old rhythm against delhi capitals
आईपीएल दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : IPL

विस्तार

भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने में महेंद्र सिंह धोनी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले के दौरान पुराने लय में नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हुए लंबे बालों में विंटेज धोनी की झलक दिखाई दी। धोनी हालांकि अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने कुछ दर्शनीय शॉट लगाकर फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 20 रन से जीता और इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली सीएसके को दो मैचों में जीत के बाद पहली हार का स्वाद चखना पड़ा। 
विज्ञापन

धोनी की तूफानी पारी नहीं आ सकी टीम के काम
दिल्ली ने इस मैच में डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में छह विकेट पर सिर्फ 171 रन बना सकी। धोनी इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर फैंस के अंदर गजब की ऊर्जा भर दी। आठवें नंबर पर उतरे धोनी ने 16 गेंदों का सामना किया और 37 रनों की तूफानी पारी खेली। धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगाया और कुछ मजेदार शट खेले। कुल मिलाकर धोनी के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। धोनी ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 51 रनों की साझेदारी की, लेकिन यह सीएसके को जीत दिलान के लिए काफी नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने
धोनी ने भले ही 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आईपीएल में अभी भी जब वह मैदान पर उतरते हैं तो विपक्षी टीम को अपनी क्षमता का अनुभव करा देते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी देखने मिला। इस दौरान धोनी ने फिर कुछ कीर्तिमान अपने नाम किए। धोनी टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 6962 रन हैं। अपनी तूफानी पारी की बदौलत धोनी के टी20 करियर में 7036 रन हो गए और वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और इंग्लैंड के जोस बटलर के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। डिकॉक ने अबतक इस प्रारूप में 8578 रन और बटलर के नाम 7721 रन हैं। 
विज्ञापन

टी20 में सर्वाधिक शिकार करने वाले विकेटकीपर बने धोनी
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ बल्ले के अलावा विकेटकीपिंग से भी अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया। उन्होंने पृथ्वी शॉ का शानदार कैच पकड़ा जो टी20 में बतौर विकेटकीपर उनका 300वां शिकार था। धोनी विकेट के पीछे शिकार करने का तिहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर हैं। उनसे पहले किसी ने ऐसा नहीं किया है। पाकिस्तान के कामरान अकमल और भारत के दिनेश कार्तिक 274-274 शिकार के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, क्विंटन डिकॉक 270 शिकार के साथ तीसरे और जोस बटलर 209 शिकार के साथ चौथे नंबर पर हैं। 

सीएसके को अपनी कप्तानी में दिलाए हैं पांच खिताब
धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। 2008 से लीग की शुरुआत के साथ ही आईपीएल से जुड़े धोनी अपनी कप्तानी में पांच बार सीएसके को खिताब दिला चुके हैं। धोनी के नेतृत्व में ही टीम ने पिछले साल गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इस सीजन से पहले हालांकि उन्होंने सीएसके की कमान छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed