फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: During RCB vs CSK game chris gayle predict MS Dhoni might not played all matches

IPL 2024: इस कारण धोनी ने लिया था सीएसके की कप्तानी छोड़ने का फैसला, क्रिस गेल ने किया खुलासा

Sat, 23 Mar 2024 10:44 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Mar 2024 10:44 AM IST
सार

धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कमान सौंपी गई थी। धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया था।

विज्ञापन
IPL 2024: During RCB vs CSK game chris gayle predict MS Dhoni might not played all matches
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 17वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कमान सौंपी गई थी। धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया था। अब इस मामले में यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध क्रिस गेल का भी बयान सामने आया है। गेल ने बताया कि धोनी शायद आईपीएल के इस सीजन में बीच-बीच में ब्रेक लेंगे जिस कारण इस दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


गेल ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, धोनी शायद सभी मुकाबले नहीं खेलेंगे। हो सकता है कि टूर्नामेंट के दौरान धोनी थोड़ा ब्रेक लें। इसलिए हो सकता है कि धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया हो। लेकिन एक बात तय है कि धोनी इस सीजन अच्छा करेंगे और इसके लिए किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। गेल का बयान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और सीएसके के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान आया। गेल से पहले भी कई खिलाड़ी धोनी के कप्तानी छोड़ने के बारे में अपनी राय रख चुके हैं। 
विज्ञापन


मैदान पर फिर दिखी तेजी
हर सीजन की तरह इस बार भी संभावना तेज है कि धोनी आईपीएल के मौजूदा सत्र के बाद इस टूर्नामेंट से संन्यास ले लेंगे। धोनी 2008 से ही आईपीएल से जुड़े हुए हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद इस चर्चा ने और जोर पकड़ लिया था कि धोनी जल्द ही आईपीएल को अलविदा कहेंगे। हालांकि आरसीबी के खिलाफ 17वें सीजन के पहले मुकाबले के दौरान धोनी मैदान पर उसी तरह नजर आए जैसा वे रहते हैं। धोनी ने विकेट के पीछे उसी तरह की तेजी दिखाई जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। धोनी ने आरसीबी की पारी के अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को जिस तरह डायरेक्ट हिट लगाकर आउट किया उसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने फिर दिखाई दरियादिली
धोनी मैदान पर कई बार अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले जब अभ्यास सत्र चल रहा था उस समय धोनी सीएसके के सपोर्ट स्टाफ की मदद करते दिखे। सपोर्ट स्टाफ खिलाड़ियों की ड्रिंक मैदान से बाहर ले जा रहा था और इस दौरान धोनी ने उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने सहायता करने के लिए माही की खूब प्रशंसा की। 


कप्तान के तौर पर पहले मैच में ऋतुराज का जीत से आगाज 
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ पर टीम की कमान संभालने का जिम्मा था। कप्तान के तौर पर पहले मैच में ऋतुराज टॉस हार गए थे। फाफ डुप्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उस वक्त लगा कि आरसीबी इस मैच में बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान ने डुप्लेसिस को आउट कर सीएसके को पहली सफलता दिलाई और इसके बाद आरसीबी की लय बिगड़ गई। चेन्नई ने 174 रन के स्कोर को आसानी से अपने नाम किया और ऋतुराज की कप्तानी में सीएसके ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed