फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Dhoni angry with RCB players not shaking hand after RCB vs CSK match, then Virat Kohli did this

IPL 2024: मैच के बाद RCB के खिलाड़ियों की इस हरकत से नाराज हुए धोनी, नहीं मिलाया हाथ, फिर विराट ने किया यह काम

Sun, 19 May 2024 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 May 2024 04:20 PM IST
सार

कुछ समय बाद एक अन्य वीडियो भी सामने आया जिसमें यह देखा जा सकता है कि विराट कोहली धोनी के पीछे ड्रेसिंग रूम में गए। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि धोनी की मुलाकात विराट से हुई या नहीं।

विज्ञापन
IPL 2024: Dhoni angry with RCB players not shaking hand after RCB vs CSK match, then Virat Kohli did this
धोनी और विराट - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला एमएस धोनी का आखिरी था? क्रिकेट जगत में फिलहाल इस बात की खूब चर्चा हो रही है। किसी को पता नहीं है कि माही अगले सीजन खेलेंगे या नहीं। हालांकि, मैच के बाद का एक वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के बाद के दृश्यों को दिखाया गया है। इस वीडियो में धोनी आरसीबी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया और गुस्से में ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गए। दरअसल, आरसीबी की टीम जश्न मनाने के चक्कर में चेन्नई के खिलाड़ियों से हाथ मिलाना भूल गए। इसने हाथ मिलाने का इंतजार कर रहे धोनी को गुस्सा कर दिया। वह इशारा करते हुए वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए। 
विज्ञापन

वापस लौटते समय थाला ने आरसीबी के सहयोगी स्टाफ के सदस्यों और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। वीडियो यहां देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट धोनी के पीछे-पीछे ड्रेसिंग रूम में पहुंचे
धोनी इसके बाद ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं निकले। हालांकि, कुछ समय बाद एक अन्य वीडियो भी सामने आया जिसमें यह देखा जा सकता है कि विराट कोहली धोनी के पीछे ड्रेसिंग रूम में गए। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि धोनी की मुलाकात विराट से हुई या नहीं। थोड़ी देर बाद विराट बाहर निकले। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बातचीत शुरू हो गई है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आरसीबी की आलोचना की है। वॉन ने आरसीबी के खिलाड़ियों पर उनकी अभद्रता के लिए गुस्सा किया और धोनी को इंतजार कराने के लिए निशाना साधा। 
विज्ञापन

वॉन ने आरसीबी के खिलाड़ियों को लगाई फटकार
वॉन ने मैच के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों को उनकी जागरूकता की कमी के लिए फटकार लगाई और उन्हें याद दिलाया कि अगर उन्हें वास्तव में बाद में पता चला कि यह धोनी का अंतिम आईपीएल मैच था। वॉन ने कहा कि बाद में जब उन्हें पता चला तो उन्हें अपनी अभद्रता पर पछतावा जरूर हुआ होगा। वॉन ने कहा- यह आरसीबी के खिलाड़ियों के लिए जागरुकता दिखाने का समय था। कोई नहीं जानता कि यह धोनी का आखिरी मैच था या नहीं। उन्हें हर जगह जश्न मनाने की जगह यह देखना था कि 'लीजेंड' वहां पर है। हमें बस जाकर उनसे हाथ मिलाना है। आप हाथ मिलाते और इसके बाद जो भी कार्टव्हील करना हो करते। मैं आरसीबी का खिलाड़ी नहीं बनना चाहता जो कल सुबह यह सोचकर सोकर उठे कि एमएस धोनी ने अभी संन्यास की घोषणा की है और हमारे पास पहले उनसे हाथ मिलाने की शालीनता नहीं है।

धोनी खेलेंगे या नहीं, किसी को नहीं पता
इस साल के आईपीएल का क्वालिफायर दो और फाइनल सीएसके के घरेलू मैदान चेपॉक में होने वाला है। जब से यह घोषणा की गई थी, प्रशंसक धोनी और उनकी टीम को 26 मई को अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने ट्रॉफी उठाते हुए देखने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, उतार-चढ़ाव वाले सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में भी जगह बनाने में नाकाम रही। धोनी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि यह लीग में उनका आखिरी मैच था या नहीं। उनके चेन्नई में एक उपस्थिति बनाने की उम्मीद थी, जो आईपीएल 2024 के फाइनल की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed