फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Delhi captails Head coach ricky ponting term IPL as best T20 League around the world

IPL 2024: 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है आईपीएल', ऑस्ट्रेलिया का यह विश्व विजेता कप्तान भारतीय लीग का कायल हुआ

Wed, 24 Apr 2024 10:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Apr 2024 10:02 AM IST
सार

पोंटिंग ने कहा कि इस लीग से जैक फ्रेजर मैकगर्क जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को काफी फायदा पहुंच रहा है। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मैकगर्क आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IPL 2024 : Delhi captails Head coach ricky ponting term IPL as best T20 League around the world
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : IPL

विस्तार

दुनिया की सबसे पुरानी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में से एक आईपीएल का 17वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में दुनियाभर के क्रिकेटर खेलते हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी इस टूर्नामेंट की जमकर सराहना की है और इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग करार दिया है। पोंटिंग ने कहा कि इस लीग से जैक फ्रेजर मैकगर्क जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को काफी फायदा पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


मैकगर्क ने हैदराबाद के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मैकगर्क आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी। हालांकि उनके आउट होते ही दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया था और टीम को उस मुकाबले में 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कोच पोंटिंग मैकगर्क की आतिशी पारी से आश्चर्यचकित हैं। 
विज्ञापन


'युवाओं को आईपीएल से सीखना होगा'
पोंटिंग ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैकगर्क एक बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन अभी पूरी तरह से परिपक्व नहीं है। उसे खेल के बहुत सारे पहलुओं में सुधार करना होगा। ऐसे खिलाड़ियों को आईपीएल से सीखना चाहिए क्योंकि यह लंबे समय से दुनिया की सबसे अच्छी घरेलू टी20 लीग है। हैदराबाद के खिलाफ मैकगर्क ने 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि वह उस पारी से सीखे। मैकगर्क को शतक लगाने की जरूरत है, जैसा कि यशस्वी जायसवाल ने किया था। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जब बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है तो इसका फायदा उठाना चाहिए। मैच जीतने या हारने में इससे बड़ा असर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोरेल के समर्थन में आए पोंटिंग
पोंटिंग ने इसके साथ ही युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की भी बात की जो कुछ मैचों में दिल्ली के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर रहे हैं। पोंटिंग ने कहा, हमने कुछ मौकों पर पोंटिंग को तीसरे नंबर पर उतरते हुए देखा है। मुझे लगता है कि वह भविष्य का स्टार खिलाड़ी है। पोरेल हर दिन सीखते हैं और वह अपनी ट्रेनिंग से सीख ले रहे हैं। पोरेल खेल के विभिन्न चरणों को समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed