फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Delhi capitals named Lizard Williams as replacement of Batter Hary brook

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल, एसए20 में बिखेर चुका है चमक

Mon, 08 Apr 2024 06:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

दिल्ली को ब्रूक के हटने के कारण झटका लगा था जिन्होंने निजी कारणों के चलते इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया था। इस सीजन की शुरुआत से पहले ब्रूक ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi capitals named Lizard Williams as replacement of Batter Hary brook
हैरी ब्रूक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने इंतजार खत्म करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है। ब्रूक निजी कारणों के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से हट गए थे। दिल्ली ने ब्रूक की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया है। लिजाड विलियम्स दिल्ली के साथ 50 लाख रुपये के आधार मूल्य में जुड़े। 
विज्ञापन


एसएटी20 में लिजाड विलियम्स ने बिखेरी थी चमक
लियाड विलियम्स अच्छी लय में चल रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका टी20 चैलेंज में नौ मैच खेले। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज विलियम्स ने इस साल एसएटी20 के इस सीजन में सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नौ मैचों में 15 विकेट झटके। लिजाड ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2021 में डेब्यू किया था। विलियम्स अबतक दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


निजी कारणों के चलते हटे थे ब्रूक
दिल्ली को ब्रूक के हटने के कारण झटका लगा था जिन्होंने निजी कारणों के चलते इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया था। इस सीजन की शुरुआत से पहले ब्रूक ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे। ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए दुबई में हुई खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रूक की दादी का फरवरी में निधन हो गया था जिस कारण वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। वह भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की इस सीजन अच्छी नहीं रही है शुरुआत
दिल्ली कैपटिल्स के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने अपने पहले पांच में से चार मुकाबले गंवा दिए हैं। दिल्ली की टीम अंक तालिका में निचले स्थान पर चल रही है। टीम ने पिछले दो मैचों में 200 से अधिक रन लुटाए हैं जिस कारण उसके नेट रन रेट पर भी प्रभाव पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के खिलाफ 272 रन बनाए थे, जबकि मुंबई इंडियंस ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में दिल्ली के खिलाफ 234 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। टीम इसके अलावा सही प्लेइंग इलेवन भी नहीं तय कर पा रही है। उसके स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे अच्छा प्रदर्शन नीं कर पा रहे हैं और काफी महंगे साबित हो रहे हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने नॉर्त्जे के ओवर से 32 रन निकाले थे जो इस सीजन का आईपीएल का सबसे महंगा ओवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed