फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Delhi Capitals Head coach Ricky Ponting hopes that David Warner will be fit and played against GT

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे वॉर्नर? पोंटिंग ने दिया बड़ा अपडेट

Tue, 16 Apr 2024 09:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Apr 2024 09:17 PM IST
सार

वॉर्नर को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली पर चोट लगी थी और मैच के दौरान उनका एक्स-रे किया गया था। दिल्ली के लिए वॉर्नर का चोटिल होना बड़ा झटका है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024: Delhi Capitals Head coach Ricky Ponting hopes that David Warner will be fit and played against GT
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कल मुकाबला खेला जाना है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। वॉर्नर को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच के दौरान अंगुली पर चोट लगी थी और मैच के दौरान उनका एक्स-रे किया गया था। दिल्ली के लिए वॉर्नर का चोटिल होना बड़ा झटका है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन


वॉर्नर की अंगुली में है सूजन
गुजरात के खिलाफ मैच से पहले पोंटिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वॉर्नर का एक्स-रे किया गया है और उसकी रिपोर्ट ठीक है, लेकिन उनके दाएं हाथ की अंगुली में अभी भी काफी सूजन है। दिल्ली के मुख्य कोच ने कहा कि वॉर्नर बुधवार की सुबह फिटनेस टेस्ट देंगे जिसके बाद ही उनके खेलने पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा। पोंटिंग ने कहा, पिछले मैच के बाद वॉर्नर का एक्स-रे किया गया था जिसकी रिपोर्ट सही आई है, लेकिन उनकी अंगुली पर सूजन है। हम उनका बुधवार को फिटनेस टेस्ट लेंगे और हमें उम्मीद है कि वह फिटनेस साबित होंगे। 
विज्ञापन


खिलाड़ियों की चोट की समस्या से घिरी है दिल्ली
वॉर्नर का चोटिल होना दिल्ली के लिए बड़ी समस्या है क्योंकि टीम पहले ही खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। इस सीजन दिल्ली को लुंगी नगिदी और हैरी ब्रूक की सेवाएं नहीं मिल पा रही है। यह दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2024 का सीजन शुरू होने से पहले चोट और निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल से हट गए थे। इसके बाद टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। मालूम हो कि वॉर्नर इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए छह मैचों में 166 रन बना चुके हैं। दिल्ली का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और टीम छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed