फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: CSK got second blow before IPL, after Devon Conway, Matheesha Pathirana also got injured

IPL 2024: आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दूसरा झटका, डेवोन कॉनवे के बाद तेज गेंदबाज भी हुआ चोटिल

Sat, 09 Mar 2024 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Mar 2024 10:30 PM IST
सार

श्रीलंका के गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरानचोट लगी थी। इसकी वजह से वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर पाए थे और मैच बीच में छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। श्रीलंका क्रिकेट ने भी मथिशा की चोट की पुष्टि की।

विज्ञापन
IPL 2024: CSK got second blow before IPL, after Devon Conway, Matheesha Pathirana also got injured
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सीएसके का तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है जिसकी वजह से धोनी की चिंता बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें संस्करण की तैयारियों में सभी टीमें व्यस्त हैं। धोनी की सेना भी चेन्नई पहुंच चुकी है और जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच खबर आई है कि टीम के स्टार गेंदबाज मथिशा पथिराना चोटिल हो गए हैं। उन्हें बाएं पैर में चोट लगी है जिसकी वजह से उनका टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। 
विज्ञापन


क्रिकेट श्रीलंका ने की चोट की पुष्टि
श्रीलंका के गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के दौरानचोट लगी थी। इसकी वजह से वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर पाए थे और मैच बीच में छोड़कर मैदान से बाहर चले गए थे। श्रीलंका क्रिकेट ने भी मथिशा की चोट की पुष्टि की। बोर्ड ने कहा, "मथिशा पाथिराना (शनिवार को) तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि इस खिलाड़ी के बायें पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग' चोट लगी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


डेवोन कॉनवे भी हुए चोटिल
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को डेवोन कॉनवे के रूप में तगड़ा झटका लगा था। सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई थी जिसकी वजह से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉनवे का आईपीएल के पहले आधे हिस्से में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन में उन्होंने 672 रन बनाए थे। पिछले सीजन में वह सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed