{"_id":"65fc58e7cbfe6d8b9206ee79","slug":"ipl-2024-chennai-super-kings-dominate-in-chepauk-stadium-rcb-will-get-huge-competition-see-recrods-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: चेपॉक में है चेन्नई सुपर किंग्स का बोलबाला, आरसीबी को मिलेगी जबरदस्त टक्कर, आंकड़े दे रहे गवाही","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: चेपॉक में है चेन्नई सुपर किंग्स का बोलबाला, आरसीबी को मिलेगी जबरदस्त टक्कर, आंकड़े दे रहे गवाही
Thu, 21 Mar 2024 10:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:42 PM IST
सार
सीएसके और आरसीबी के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गत विजेता टीम ने सात मैचों में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। ऐसे में आगामी मैच में दोनों टीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
सीएसके बनाम आरसीबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2024 की शुरूआत शुक्रवार को हो रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का घरेलू मैदान है जिस पर टीम का हमेशा से बोलबाला रहा है। सीएसके रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल का ओपनिंग मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं, आरसीबी पांचवीं बार सीजन का पहला मैच खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मैदान पर चेन्नई ने आरसीबी की जमकर बखिया उधेड़ी है।
घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का हमेशा से बोलबाला रहा है। इसकी गवाही दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के आंकड़े दे रहे हैं। सीएसके और आरसीबी के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गत विजेता टीम ने सात मैचों में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। ऐसे में आगामी मैच में दोनों टीनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
आंकड़ों में भारी है सीएसके का पलड़ा
सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें गत चैंपियन सीएसके ने 20 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी की टीम 10 मैच ही जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह धोनी की टीम का पलड़ा आरसीबी की तुलना में भारी नजर आ रहा है। हालांकि टी20 क्रिकेट में एक गेंद से पासा पलट जाता है, इसलिए इस प्रारूप में यह कहना कठिन होता है कि कौन सी टीम मुकाबले को जीत सकती है।
विज्ञापन
ओपनिंग मैच में कैसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड?
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में आठ बार सीजन का ओपनिंग मैच खेला है। इनमें टीम को चार मैचों में जीत मिली है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने आईपीएल के चार ओपनिंग मैच खेले हैं। इनमें टीम को तीन मैचों में हार मिली है जबकि एक मुकाबला आरसीबी जीती है। बैंगलुरु ने आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस को हराया था।